कोहिनूर ने मनाया दीपावली मिलन समारोह

0
811

झांसी। कोहिनूर ऑलवेज ब्राइट ने सबकी सुख समृद्धि की कामना करते हुए दीपों के साथ मनाया। दीपावली महोत्सव कोहिनूर ऑलवेज ब्राइट द्वारा एक दूसरे को सुहाग का प्रतीक कुमकुम लगाकर एवं मिठाई खिलाकर मनाया गया।
दिवाली मिलन समारोह अध्यक्षा वैशाली पुंशी ने बताया की हमने दिवाली की खुशियां दीपों का एवं फूलों की रंगोली की रोशनी से मनाई। कोहिनूर सचिव भूमिका ने बताया कि हम सबने सब की सुख समृद्धि की कामना के लिए दियो को जलाकर जहां मां लक्ष्मी की आराधना की। वह इन दीपकों की ज्वाला से नारी सशक्तिकरण का आह्वान भी किया। झांसी की तो माटी में ही नारी सशक्तिकरण है, हर नारी में लक्ष्मी दुर्गा सरस्वती सब का स्वरुप है। नारी शक्ति को जगाएं, इसकी ज्वाला में झांसी में नारी सशक्तिकरण को बढ़ाएं। इस मौके पर मीनू कुरेशी, भूमिका सिंह, पूनम मिश्रा, सिमरन चड्ढा, वैशाली पुंशी, मुग्धा बरौनी, आरती कुशवाहा, मीनाक्षी निरंजन, राखी बुधराजा, राखी अम्लानी, चंदा, महक वाधवा, रोशनी जसवानी, पूनम सिंह, दिव्या सक्सेना आदि उपस्थित रहे। अंत में सचिव भूमिका सिंह ने सब का आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY