ब्रजस्थ मैथिल ब्राह्मण समाज के रमेश चन्द्र शर्मा बने अध्यक्ष

0
2504

झांसी। प्रेमनगर क्षेत्र में ब्रजस्थ मैथिल ब्राह्मण समाज के पंचवर्षीय चुनाव में पदाधिकारी चुने गए और नव निवार्चित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। इस दौरान बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
श्री ब्रजस्थ मैथिल ब्राह्मण समिति नगरा प्रेमनगर झाँसी के पंचवर्षीय चुनाव सम्पन्न हुआ, जिसमें सर्वसम्मति से रमेश चंद्र शर्मा को अध्यक्ष, सत्येंद्र झा को महामंत्री, लोकेंद्र झा को कोषाध्यक्ष और परमानंद मिश्र को संगठन एवं प्रचार मंत्री के पद पर चुना गया। कार्यक्रम में बच्चों द्वारा नृत्य और गायन का भी आयोजन किया गया। इस दौरान नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। इस दौरान नवीन महामंत्री ने कहा कि ब्राह्मण समाज की संस्कृति को बचाने और बढ़ाने की ओर अग्रसर समिति आज की भटकती युवा पीढ़ी को एक सूत्र में पिरोने का कार्य करती है। कार्यक्रम का आयोजन प्रेमनगर स्थित मिथिलेश्वर महादेव कैलाश मंदिर में किया गया। यह आयोजन रमेश चंद्र मिश्र वरिष्ठ संरक्षक के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ और निवर्तमान अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद मिश्र ने सभी का आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY