दूसरे के नाम एलॉट क्‍वार्टर में रहते पाए गए एक टेक्‍निशियन

0
778

झांसी। एडीआरएम झांसी एसएस नेगी के मार्गदर्शन में उप निरीक्षक पीएस परिहार रेल सुरक्षा बल, उपनिरीक्षक रविंद्र सिंह राजावत रेल सुरक्षा बल तथा मनोज कुमार सिंह पीआरओ द्वारा दोपहर लगभग दो बजे सूचना पर रेलवे बंगला नंबर C 102 जीआरपी थाने के पास छापा मारा, जिसमें पांच व्यक्तियों को अवैध व्यापार करते हुए गिरफ्तार किया गया। उक्त घटना क्रम में डीएस मीणा मुख्य कार्यालय अधीक्षक , वैगन मरम्मत कारखाना, झाँसी को उन्हें रेल द्वारा आवंटित आवास संख्या सी 102 का अवैध वेंडिंग हेतु दुरूपयोग करने के लिए आरोप पत्र दाखिल किया गया। इसी क्रम में शीतल प्रसाद मीना, तकनीशियन द्वितीय, डीजल लोको शेड झाँसी भी आवास संख्या सी 102 में अनधिकृत रूप से निवास करते पाए गए। सक्षम अधिकारी की अनुमति लिए बिना दूसरे कर्मचारी के नाम आवंटित आवास में निवास करना नियम विरुद्ध है। इनके खिलाफ रेलवे सेवा आचरण नियमावली के अंतर्गत आरोप पत्र दाखिल किया जा गया। मामले में उक्त दोनों कर्मचारियों के खिलाफ जांच जारी है।

LEAVE A REPLY