शिक्षा महिला सुरक्षा का प्रमुख हथियार है

0
1324

झाँसी। महिलाओं की स्थिति में सुधार लाये बिना समाज का कल्याण सम्भव नहीं है। महिलाओं को आर्थिक रुप से सशक्त बनाकर उनकी स्थिति में सुधार लाया जा सकता है। आज आवश्यकता इस बात की है कि शासन प्रशासन के विभिन्न विभाग, समाज व परिवार मिलकर महिलाओं का सहयोग करें। ताकि वे न केवल शिक्षित हों, बल्कि आर्थिक रुप से सशक्त भी हों।
उपरोक्त विचार उत्तर प्रदेश शासन द्वारा नारी शक्ति आव्हान अभियान के अन्तर्गत बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय झाँसी द्वारा ग्राम कोंछाभांवर में शिक्षा, स्वरोजगार, स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता एवं सुरक्षा आदि विषयों को केन्द्रित कर आयोजित जागरुकता संगोष्ठी को मुख्य अतिथि अधिसाशी अभियंता बीएल गुप्ता नगर निगम झाँसी ने व्यक्त किये। मुख्य अतिथि गुप्ता ने कहा कि महिलाएं ही स्वच्छता की जिम्‍मेदारी का निर्वहन करती हैं। उन्होंने कहा की महिलायों को खुले में शोच जाने से बचना चाहिए। इसके साथ ही महिला श्रमिकों का कैसे पंजिकरण किया जाये। इसके सम्बन्ध में भी जानकारी दी। जागरुकता संगोष्ठी की विशिष्ट अतिथि महिला थाना प्रभारी अर्चना सिंह ने महिला आत्म सुरक्षा की जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने 1098 के बारे में भी उपस्थित महिलायों को जानकारी दी। कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाचार्य मधु सिंह ने लड़कियों की शिक्षा को महिलायों की सुरक्षा का महत्वपूर्ण बताया। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के छात्रों द्वारा महिला शसक्तिकरण के ऊपर नुक्‍कड़ नाटक कर ग्रामीणों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय झाँसी के राष्ट्रीय सेवा योजना समन्वयक डॉ. मुन्ना तिवारी ने की। अतिथियों का स्वागत समाज कार्य विभाग की समन्वयक डॉ. नेहा मिश्रा ने व आभार डॉ. रेखा लगरखा ने व्यक्त किया। इस अवसर पर डॉ. मीनाक्षी सिंह ने महिला सुरक्षा पर अपने विचार व्यक्त किए।

LEAVE A REPLY