कैसा होगा नये साल का आगाज, जाने हमारे साथ

0
1014

ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियां बताई गई हैं। सभी राशियों के लिए अलग-अलग नाम अक्षर निर्धारित किए गए हैं। कुंडली के अनुसार यदि किसी व्यक्ति का नाम रखा गया है तो उसके नाम का पहला अक्षर जैसा होता है वैसी ही उसकी राशि मानी जाती है। इन्हीं राशियों पर सभी का भूत-भविष्य और वर्तमान निर्भर करता है। इन राशियों का स्वरूप अलग-अलग होता है। व्यक्ति की राशि के आधार पर ही उसके स्वभाव का आंकलन किया जाता है। जानिए राशियों का स्वरूप और उनके नाम अक्षर-

मेष: मेष राशि भेड़ का समान होती है। इस राशि के लोगों के नाम अक्षर चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ होते हैं।

वृष: इस राशि में बैल का चित्र दिखाई देता है। वृषभ राशि के लोग ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो नाम अक्षर के होते हैं।

मिथुन: इस राशि में नारी व पुरुष का युग्म, नारी के हाथ में वीणा और पुरुष के हाथ में धारण किए हुए चिन्ह होते हैं। मिथुन राशि के लोगों के नाम का पहला अक्षर का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह रहता है।

कर्क: इसका स्वरूप केकड़े के समान होता है। इन लोगों का पहला अक्षर ही, हू, हे, हो, डा, डी, डु, डे, डो रहता है।

सिंह: इस राशि में सिंह की आकृति दिखाई देती है। मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे से प्रारंभ होने वाले नाम सिंह राशि के होते हैं।

कन्या: इस राशि के स्वरूप में एक लड़की नौका में बैठी हुई दिखाई देती है। जिसके हाथ में धान व अग्नि होती है। कन्या राशि में नाम का पहला अक्षर ढो, प, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो रहता है।

तुला: एक पुरुष तराजू हाथ में लिए दिखाई देता है। र, री, रू, रे, रो, ता, ति, तू, ते अक्षर वाले नाम तुला राशि के माने गए हैं।

वृश्चिक: इसका रूप बिच्छू के समान रहता है। वृश्चिक राशि के अक्षर इस प्रकार हैं- तो, न, नी, नू, ने, नो, या, यि, यू।

धनु: इस राशि का स्वरूप में हाथ में धनुष लिए एक पुरुष दिखाई देता है। साथ ही घोड़ा भी दिखाई देता है। य, यो, भा, भि, भू, ध, फा, ढ, भे नाम अक्षर वाले धनु राशि के लोग होते हैं।

मकर: इसका मृग यानि हिरण के समान मुख वाला स्वरूप होता है। भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी अक्षर मकर राशि के हैं।

कुंभ: इसका स्वरूप में कंधे पर कलश लिए एक पुरुष दिखाई देता है। कुंभ राशि के लोगों के नाम का पहला अक्षर गू, गे, गो, स, सी, सू, से, सो, द रहता है।

मीन: इस राशि में दो मछलियां एक के मुख पर दूसरे की पूंछ लगकर गोल बनी हुई है। दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, च, ची अक्षर के नाम वाले लोग मीन राशि के रहते हैं।

कैसा होगा आपका नया साल

किसे मिलेगा प्यार, किसका चलेगा व्यापार, करियर में किसे मिलेगी उड़ान, किसे मिलेगा धन अपार… हर वर्ग के लिए जानिए पं. प्रकाश तिवारी शास्‍त्री जी के अनूसार इस वर्ष 2019 का राशिफल. साल 2019 में कई ग्रहों की स्थिति बदलेगी इनमें सबसे महत्वपूर्ण ग्रह परिवर्तन गुरु, और राहु-केतु का होगा। कई ग्रह अस्त और वक्री भी होंगे। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार ग्रहों की स्थिति में बदलाव का समय-समय पर सभी राशियों पर प्रभाव पड़ेगा। ऐसे में कुछ राशियों के लिए साल 2019 कई शुभ विषयों के लिए यादगार होगा तो कुछ राशियों के लिए कष्टकारी भी रह सकता है।

मेष राशि: क्षेत्र में रुचि रखने वाले और कला से जुड़े छात्रों के लिए वर्ष की शुरुआत अच्‍छी होगी। संबंधों में अपने शब्दों पर नियंत्रण रखें। हो सकता है कि आपका मजाक साथी को पसंद न आए। पहली तिमाही में स्वास्थ्य की देखभाल करने के साथ ही दुर्घटनाओं से सावधान रहने की जरूरत है। आपको खान-पान की आदतों का भी ध्यान रखना होगा क्योंकि इसमें अनियमितता से स्वास्थ्य को नुकसान पहुंच सकता है। मोटापे या फिर डायबीटीज जैसी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से आपको राहत मिल सकती है, लेकिन वर्ष की आखिरी तिमाही में आपको स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहने की जरूरत है, क्योंकि आंखों से संबंधित परेशानियां हो सकती हैं। आप लंबी यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं। इस वर्ष आपको वित्तीय लाभ मिल सकते हैं। इस वर्ष आप नया मकान भी बनाओ गे, दुश्मन हाभि हो सकती हैं

वृष राशि: यह वर्ष व्यापार में आप अपने कौशल और प्रतिभा से सभी को प्रभावित करने में सक्षम होंगे। इस वर्ष किसी खास व्‍यक्ति से मुलाकात संभव है। हालांकि साल की शुरुआत में परिवार के साथ कुछ मतभेद भी हो सकते हैं। माता-पिता और बच्चों को लेकर खास चिंता महसूस हो सकती है। इस वर्ष दवाओं पर भी खर्च हो सकता है। यह राशिफल आप एशिया टाईम्‍स.ईन पर पढ़ रहे हैं। परेशानी से बचने के लिए आपको क्रोध को नियंत्रित करना होगा। प्रफेशनल लाइफ में आपको दबाव झेलना पड़ सकता है, साथ ही नौकरी संबंधी यात्रा या बहुराष्ट्रीय कंपनी में काम के दौरान स्थितियां प्रतिकूल हो सकती हैं। इस साल आपको सहकर्मियों का समर्थन नहीं मिलेगा साथ ही इस अवधि के दौरान व्यापार में भी परेशानी हो सकती है। साल का आखिरी तिमाही आपके लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो सकती है।

मिथुन राशि वालों के लिए यह साल सामान्य रहने वाला है। करियर के क्षेत्र में अच्छी सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। लेकिन आर्थिक मोर्चे पर आपको इस साल कोई बड़ी सौगात मिल सकती है। छात्रों को भी इस वर्ष शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। इस साल करियर में कामयाबी पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। इस वर्ष नौकरी और बिजनेस में सफलता के लिए नये विचारों के साथ आगे बढ़ना होगा। इस मामले में वरिष्ठ अधिकारियों की सलाह आपके लिए फायदेमंद हो सकती है। वहीं आर्थिक मोर्चे पर इस साल आप कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। आप धन अर्जित और संचय करने में सफल रहेंगे। कामकाज के सिलसिले में कुछ यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। इन यात्राओं से आपको लाभ होने की संभावना है। वहीं बिजनेस में भी आपका फायदा हो और विवाहिक जीवन मे परेशानी होगी

कर्क राशि वालों के लिए यह साल करियर के लिहाज से काफी अच्छा साबित होने वाला है। इस बात की प्रबल संभावना है कि इस वर्ष आपको अपनी मेहनत का परिणाम अवश्य मिलेगा, इसलिए अपनी कोशिशें जारी रखें और आगे बढ़ते रहें। फरवरी से मार्च और नवंबर से दिसंबर की समय अवधि आपके करियर के लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित होने की संभावना है। इस अवधि में आपको नौकरी या व्यवसाय में शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। नौकरी पेशा जातकों को पदोन्नति और वेतन वृद्धि व व्यावसायिक जातकों को धन लाभ होने की संभावना है। वहीं जॉब कर रहे जातक या नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सितंबर, अक्टूबर या दिसंबर के आखिरी में नौकरी मिल सकती है। इसके अलावा वे लोग जो व्यवसाय कर रहे हैं उनके लिए भी यह साल उपलब्धियों से भरा रहने वाला है। मार्च के बाद वे लोग अपने बिजनेस का विस्तार कर सकते हैं। इस बात की संभावना है कि आप अन्य व्यवसाय में भी हाथ आज़मा सकते हैं, जिसका आपको अच्छा परिणाम मिलेगा। इस साल नौकरी पेशा और बिजनेस करने वालों जातकों के लिए सबसे जरूरी सलाह है कि, वे किसी भी तरह के विवाद में ना पड़े। कोशिश करें कि सभी समस्याओं और विवादों का हल बातचीत के जरिये शांतिपूर्ण तरीके से हो। यह राशिफल आप एशिया टाईम्‍स.ईन पर पढ़ रहे हैं। अप्रैल से जुलाई के बीच का समय करियर के लिहाज से थोड़ा संभलकर चलने का होगा। इस अवधि में बिना सोचे-समझे और क्रोध में आकर कोई निर्णय नहीं लें। इस दौरान नौकरी पेशा जातक जल्दबाजी में इस्तीफा ना दें वरना दूसरी नौकरी के लिए इंतजार करना पड़ सकता है। वहीं बिजनेस कर रहे लोग बिना विचार किए किसी भी तरह का निवेश करने से बचें।

सिंह राशि: यह साल आपके आर्थिक और व्यापारिक कार्यों के लिए बेहतर हो सकता है। इस साल अक्‍टूबर तक धन का लगातार प्रवाह बने रहने से आर्थिक स्थिति अच्‍छी बनी रहेगी। हालांकि किसी भी मद में निवेश करने से पहले सलाह मशविरा कर लें। पहली तिमाही के दौरान अपने व्यापार के लिए कुछ नई योजना बना सकते हैं। व्यवसाय के लिए आपको सरकारी सहायता भी मिलेगी। इस साल धार्मिक गतिविधियों में भी शामिल हो सकते हैं साथ ही कुछ सामाजिक कारणों से खुशी भी महसूस होगी। समाज में आपके सम्मान और प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। पारिवारिक मुद्दों को हल करने में अप्रैल का महीना बेहतर साबित होगा। साल की दूसरी छमाही के दौरान आप विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा, लेकिन आपको छोटी चीजों पर आक्रामक होने से बचना होगा, क्योंकि इससे परिवारिक रिश्ते प्रभावित हो सकते हैं। कार्यस्थल पर भी संयम के साथ सहयोगियों के सााथ काम करने की जरूरत है। इस वर्ष आपको आग, पानी और दुर्घटनाओं से सावधान रहने की जरूरत है। और ये लोग दूसरे की दौलत पर राज करते है

कन्या राशि इस वर्ष आपका आर्थिक जीवन सामान्य से बेहतर रहेगा और साल की शुरुआत से ही आपको इसका आभास होने लगेगा। जनवरी-फरवरी और मार्च में आपको विभिन्न स्रोतों से आमदनी प्राप्त होगी, परंतु इस समय आपके ख़र्चों में भी वृद्धि की संभावना है। हालांकि परिस्थितियां फिर भी आपके काबू में रहेंगी। जून व अक्टूबर का समय मुख्य रूप से आपको आर्थिक मुनाफ़ा देने का वादा कर रहा है। इस समय आपको अचानक ही धन लाभ होने की प्रबल संभावना रहेगी। पैतृक संपत्ति में वृद्धि हो सकती है। यदि आप स्टॉक मार्केट में निवेश करते हैं तो यह समय आपके लिए लाभकारी रह सकता है। अगस्त और सितंबर में आपको धन हानि हो सकती है। ख़र्चों में वृद्धि संभव है जबिक आमदनी स्थिर रहेगी। बच्चों की पढ़ाई-लिखाई एवं उनकी ज़रुरतों को पूरा करने में पैसा अधिक ख़र्च हो सकता है। इस समय आपको संभालकर पैसे ख़र्च करने होंगे। ज़्यादा ज़रुरत पड़ने पर आप किसी से पैसे उधार भी ले सकते हैं। आगे का समय आर्थिक जीवन के लिए अच्छा रहेगा। घर में शादी-विवाह होने पर आप जेबरात आदि बनवा सकते हैं। आप अपनी प्रॉपर्टी में भी वृद्धि करेंगे। आप कोई नया वाहन ख़रीद सकते हैं अथवा पुराने वाहन की रखरखाव में आप धन ख़र्च करेंगे।

तुला राशि करियर बहुत ही और यह वर्ष भी आपका बहुत अच्छा जाएगा बढ़िया परिणाम मिलेंगे। मार्च के बाद आपके नए विचार आपको सफल परिणाम दिलाने में सफल रहेंगे। इस समय कार्यक्षेत्र में आपको बेहतर परिणाम मिलेंगे। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा परंतु उतना नहीं जितना आप उनसे आशा करेंगे इसलिए आप उनके भरोसे में कतई न रहें। फरवरी अथवा मार्च में आपको करियर में बड़ी ख़ुशख़बरी मिल सकती है। इस दौरान नौकरी में आपका प्रमोशन हो सकता है अथवा आपकी आय में बढ़ोतरी संभव है। करियर को आगे ले जाने में आपकी संवाद शैली अहम भूमिका अदा करेगी। आप अपनी बातों को आसानी से दूसरों को समझा सकेंगे जिससे आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। यदि आप सरकारी क्षेत्र में नौकरी कर रहे हैं तो परिणाम और भी सफल रहेंगे और यदि प्राइवेट सेक्टर में नौकरी कर रहे हैं तो भी अच्छे परिणाम मिलेंगे, हालांकि इसके लिए आपको मेहनत करनी होगी। यदि नौकरी की तलाश में हैं तो आपको नौकरी मिलने की संभावना है। वहीं जून-जुलाई और अगस्त में आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। नौकरी के चलते आपको यात्रा करने का अवसर मिलेगा। आप इस संबंध में विदेश यात्रा भी कर सकते हैं। आईटी क्षेत्र में कार्यरत जातकों के लिए यह वर्ष नई उम्मीदों से भरा होगा।

वृश्चिक राशि: साल की शुरुआत आपके लिए बेहतर होगी। आपको सफलता मिलेगी, लेकिन अगर आप अनियंत्रित हो जाते हैं या ध्यान नहीं देते हैं तो आपको अपनी प्रतिष्ठा खोनी पड़ सकती है। आपको किसी भी सरकारी कार्य के प्रति सावधान रहने की जरूरत है। किसी भी तरह के गलत काम से दूर रहना आपके लिए बेहतर होगा। पूर्वजों की संपत्ति से संबंधित मामले आपके लिए तनाव पैदा कर सकते हैं, हालांकि मार्च के बाद स्थिति में सुधार हो सकता है। अप्रैल के बाद आप शेयर, म्यूचुअल फंड, सोना, चांदी या संपत्ति में निवेश करने में सक्षम होंगे। ऐसे मामलों पर निर्णय लेने से पहले किसी विशेषज्ञ से परामर्श करना बेहतर होगा। साल के तीसरे महीने के बाद आपको लंबित लाभ मिल सकते हैं। मार्च के बाद प्रफेशनल लाइफ में कुछ अनिश्चितता का सामना करना पड़ सकता है। जुलाई और अगस्त के दौरान आप सुखद वैवाहिक जीवन का आनंद ले सकेंगे। छात्रों के लिए साल की सकारात्मक शुरुआत होगी लेकिन मार्च के बाद कड़ी मेहनत की आवश्यकता हो सकती है।

धनु राशि करियर के लिए यह साल मिलाजुला रहेगा। अपने करियर में आपको उतार-देखने को मिल सकता है। हालांकि जनवरी-फरवरी में आपके करियर की गाड़ी गति पकड़ेगी। इस समय आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। नौकरी के लिए अच्छा ऑफर आ सकता है। नई जॉब मिलने की प्रबल संभावना है। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ कर्मियों से आपको सपोर्ट मिलेगा। सहकर्मियों के द्वारा भी आपको पूरी मदद मिलेगी। अपने कार्य को समय रहते पूर्ण करें। जून अथवा सितंबर में आपको आपकी मेहनत का परिणाम मिलेगा। इस समय नौकरी में आपका प्रमोशन हो सकता है अथवा आपकी सैलरी बढ़ सकती है। अहंकार को जगह न दें, वरना आपको इसके दुष्परिणाम भी भुगतने पड़ सकते हैं। आपके विरोधी आपकी कामयाबी से जलेंगे। शत्रु आपके ख़िलाफ़ कोई साज़िश भी रच सकते हैं, आप उनके जाल में न फँसे इस बात का ख़्याल अवश्य रखना। हालाँकि आपको इस वर्ष ऐसी परिस्थितियों से भी गुजरना पड़ सकता है जिसमें आपको निराशा, असफलता जैसे कड़वे अनुभवों गुजरना पड़ेगा। इस दौरान आपको करियर में विपरीत परिणाम मिल सकते हैं। आपके मन में करियर को लेकर भय भी बना रह सकता है। ऐसी विपरीत परिस्थिति में ख़ुद मजबूत बनाए और कार्यक्षेत्र में दोगुनी मेहनत करें. फिर आपको सफलता पाने से कोई नहीं रोक पाएगा।

मकर राशि छात्रों के लिए यह साल बहुत बेहतरीन बीतेगा। पढ़ाई में आपकी मेहनत सफल होगी और परीक्षा में आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। यदि आप किसी कॉम्टीशन एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं तो इसमें आपको सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। समय आपके अनुकूल रहेगा इसलिए यदि आप इसमें मेहनत करते हैं तो अवश्य ही सफल होंगे। आप अपने गुरुजनों का सम्मान करेंगे और पढ़ाई में आपकी एकाग्रता बनी रहेगी। उच्च शिक्षा पाने के लिए विद्यार्थी को ज़्यादा मुश्किलों का सामना नहीं करना पड़ेगा। आप किसी अच्छे संस्था में दाखिला ले सकते हैं। यदि आप शिक्षा प्राप्ति के लिए विदेश जाना चाहते हैं तो आपको उसमें सफलता मिलेगी, परंतु दाख़िला लेने से पहले उस संस्था के बारे में अच्छी तरह जाँच पड़ताल कर लें। यदि आप बोर्ड क्लास के स्टूडेंट हैं तो आपको इस वर्ष बहुत ही बढ़िया परिणाम मिलेंगे, हालांकि आपको परीक्षा की तैयारी भी डटकर करनी होगी। जो छात्र मेडिकल परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं उन्हें थोड़ी अधिक मेहनत करने की आवश्यकता होगी, इस साल मेडिकल प्रवेश परीक्षा के लिए प्रतियोगी बहुत ही कठिन रह सकती है। यह राशिफल आप एशिया टाईम्‍स.ईन पर पढ़ रहे हैं। वहीं इंजीनियरिंग क्षेत्र में भी छात्रों को मेहनत करने की आवश्यकता होगी इसलिए अपनी पढ़ाई में ध्यान दें। इस साल पढ़ाई के अलावा अपने अपनी प्रतिभा का भी विकास करेंगे।

कुंभ राशि इस वर्ष आपका आर्थिक जीवन शानदार रहेगा। इस वर्ष आपको आर्थिक लाभ के योग हैं। आपके पास धन आएगा जिससे आपकी आर्थिक स्थिति और कल आप ज्यादा दूर नही जायेग घूमने के लिये नही तो आपको चोट लगने की संभवना हो सकती है मजबूत होगी। इस वर्ष आप धन को संचय करने में सफल रहेंगे। मार्च के बाद आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होने लगेगा। आमदनी के कई सारे स्रोत होंगे और आप अपने आर्थिक पक्ष को लेकर ख़ुश भी दिखाई देंगे। आर्थिक लिहाज से आपके लिए जनवरी, मार्च, अप्रैल और नवंबर-दिसंबर बहुत बढ़िया रहने वाले हैं। साल की शुरुआत में आपको धन लाभ होने की संभावना है अथवा आपको आर्थिक लाभ को लेकर इस समय कोई शुभ समाचार मिल सकता है। यदि आप व्यापार करते हैं तो आर्थिक मुनाफ़ा होगा और यदि जॉब करते हैं तो आपकी आय में वृद्धि होने की संभावना है। वहीं खेती-किसानी करने वाले जातकों के लिए यह साल सामान्य रह सकता है। परंतु यदि मेहनत करेंगे तो फसल की अधिक पैदावार से आपको आर्थिक मुनाफ़ा हो सकता है। यह राशिफल आप एशिया टाईम्‍स.ईन पर पढ़ रहे हैं। भाई-बहनों को आर्थिक तरक्की मिलेगी। इसके अलावा पैतृक संपत्ति से भी लाभ के योग हैं। आप इस वर्ष कोई नया वाहन अथवा घर का निर्माण करा सकते हैं। साल के अंतिम माह में परिस्थितियाँ आपके अनुकूल रहेंगी। यदि आपने बैंक में लोन के लिए आवेदन किया है तो उसमें भी आपको सफलता मिलेगी। एक बात का ध्यान रखें, धन का ख़र्च बहुत ही समझदारी के साथ करें। कुल मिलाकर यह साल आपके लिए बढ़िया बीतेगा।

मीन राशि कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों का दबाव और घर में अनबन के कल आप की राशि कुछ अच्छी नही है तो आप अपने ऊपर थोड़ा ध्यान रखना चलते आपको तनाव का सामना करना पड़ सकता है- जो काम में आपकी एकाग्रता को भंग करेगा। लम्बे अरसे को मद्देनज़र रखते हुए निवेश करें। मनोरंजन से जुड़ी गतिविधियाँ मज़ेदार रहेंगी, अगर पूरे परिवार की उसमें सहभागिता हो। यह राशिफल आप एशिया टाईम्‍स.ईन पर पढ़ रहे हैं। मुहब्बत का सफ़र प्यारा, मगर छोटा होगा। नई शुरू की परियोजनाएँ उम्मीद के मुताबिक़ परिणाम नहीं देंगी। हितकारी ग्रह कई ऐसे कारण पैदा करेंगे, जिनकी वजह से आज आप ख़ुशी महसूस करेंगे। किसी के प्रभाव में आकर आपका जीवनसाथी आपसे झगड़ सकता है, लेकिन प्यार और सद्भाव से मामला सुलझ जाएगा।

परिचय :-

छतरपुर के ग्राम पोस्ट बगौता निवासी पंडित प्रकाश तिवारी शास्त्री ने बनारस से ज्‍योतिष का अध्‍ययन किया है। वह विगत दो वर्ष ज्योतिष का कार्य कर रहे हैं। उनकी माता जी का नाम श्रीमति आशा तिवारी और पिता का नाम श्री भगवती प्रसाद तिवारी है। उनके पिता खेती करते हैं। पं. प्रकाश तिवारी ने 2011 में बनारस जाकर कर्मकांड और ज्‍योतिष सीखा। अब वह ज्‍योतिष द्वारा लोगों की सेवा में लगे हैं।

नोट –: ज्‍योतिष विज्ञान के जानकार पं. प्रकाश तिवारी और एशियाटाईम्‍स.इन की टीम इसको लेकर किसी प्रकार का दावा नहीं करती है, लेकिन इन उपायों को आजमाकर अगर आपके जीवन में कुछ भी अच्‍छा होता है, तो हमको खुशी होगी

LEAVE A REPLY