कॉलेज व कोचिंग के बाहर चलाया यह अभियान

0
1035

झाँसी। गर्ल्‍स स्कूल और कॉलेज और कोचिंग के बाहर बाइक पर बैठे रहने वाले कुछ मजनुओं के खिलाफ पुलिस ने अभियान शुरु कर दिया है। शहर क्षेत्र में पुलिस ने अभियान चलाकर मजनूओं को हिदायत देकर छोड़ दिया। वहीं कुछ लोग ऐसे भी थे जो वाकई में छुट्टी होने का इंतजार कर रहे थे ताकि सुरक्षा के साथ अपनी बहन को घर ले जा सकें। वहीं एकांत में बैठे लड़के-लड़कियों को भी जमकर फटकारा। पुलिस को देख लड़के भाग खड़े हुए।

ऐसे हुई कार्रवाई
– स्कूल-कॉलेज के बाहर पुलिस ने मनचलों को लेकर अभियान चलाया। बाहर बेवजह बैठे रहने वाले लड़कों को खदेड़ा गया।
– उन्हें चेतावनी दी गई है कि दोबारा बैठे मिले तो उनके खिलाफ स त कार्रवाई की जाएगी। कुछ लोग पुलिस से बहस भी कर रहे थे। उन्हें जमकर फटकार लगाई गई।
– पुलिस ने बताया कि लड़कियों के स्कूल-कॉलेज के बाहर मनचलों का जमावड़ा लगा रहता था।
– स्कूल-कॉलेज आने वाली या छुट्टी के बाद घर जाने वाली लड़कियों पर ये मनचले फब्तियां कसते हैं। उनपर अश्लील टिप्पणी करते है।
– कई बार मनचलों को वहां से खदेड़ा गया है। इसके बाद भी वहां जमावड़ा लगा रहता था। लगातार शिकायत के बाद पुलिस ने फिर अभियान चलाना शुरु किया है।
– सुबह एक दर्जन स्कूल-कॉलेज की जांच की गई। वहां बैठे लड़कों को खदेड़ा गया। उनका नाम,पता और मोबाइल नंबर भी नोट किया गया है।

हाईस्पीड वाइक सवारों पर होगी कार्रवाई
कुछ दिनों से देखा जा रहा है कि कुछ युवा तेज रफ्तार में बाइक चला रहे हैँ। इसके अलावा अलग तरह का साइलेंसर भी लगाए है जिससे पटाखे जैसी आवाज सुनाई देती है। इस तरह की शिकायतें पुलिस अफसरों से की गई। उन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरु कर दी है। पुलिस के मुताबिक इलाहाबाद बैंक चौराहा से इलाईट चौराहा, इलाहाबाद बैंक चौराहा से रेलवे स्टेशन जाने वाले मार्ग, जीवनशाह से बीकेडी चौराहा, बीकेडी चौराहा से आशिक चौराहा तक, आर्य कन्‍या चौराहा, सेंट फ्रांसिस इंटर कालेज के पास स्थानों को चिह्नीकरण किया गया। इन स्थानों पर खड़े होने वाले मजनूओं के खिलाफ अभियान शुरु हो गया है।

बताते हैं अधिकारी
एसएसपी डॉ ओ पी सिंह ने बताया कि महिलाओं/ छात्राओं के साथ छेड़छाड़ को रोकने के लिए चिंहित की गई जगह पर महिला पुलिस और अन्य पुलिसकर्मी सादे कपड़े में तैनात रहेंगे। किसी भी असामजिक तत्व द्वारा छेड़छाड़ करने पर उसके खिलाफ तत्काल एक्शन लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि स्कूल, कॉलेज खुलने व छूटने पर यह अभियान स्कूल और कॉलेजों के बाहर भी चलाया जाएगा।

LEAVE A REPLY