कृषि विकास केंद्र की स्थापना करेगा मार्ग श्री

0
792

झांसी। ग्राम सैैंयर, बबीना में मार्ग श्री संसद द्वारा एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता मानव विकास संस्थान के राष्ट्रीय कन्‍वीनर अशोक अग्रवाल काका ने की व संचालन उधम सिंह द्वारा किया गया। संस्था प्रमुख ध्रुव सिंह यादव ने किसानों को बताया कि इस माह के अंत में आपके गांव में एक कृषि विकास केंद्र (केवीके) की स्थापना की जाएगी। इसमें प्राकृतिक खेती, पशुपालन, बकरी पालन, जल संचय, कम लागत की खेती, गोबर गैस संयंत्र की स्थापना, किसानों की आय बढ़ाने के कार्य किए जाएंगे। कार्यक्रम की शुरुआत में 10 जलमित्र व 10 कृषि मित्र बनाकर उनकी क्षमता वृद्धि की जाएगी। बैठक में लगभग 60 किसानों ने भागीदारी की। अंत में संग्राम सिंह ने आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY