मनोकामना पूरी करने के लिए यह खिलाया मछलियों को

0
855

झांसी। सिंधी महिला विंग द्वारा जल जीव जंतुओं के भोजन के लिए मीठे चावल (ताहिरी) के रूप में तालाब में डाले गए। जिये मुहिंजी सिंध वीमेन विंग झाँसी के तत्वावधान में शुक्रवार को आतिया ताल पर अध्यक्ष श्रीमती कंचन आहूजा की अध्यक्षता में मछलियों को भोजन कराया गया। इस सम्‍बंध में श्रीमती आहूजा ने बताया कि हमारे इष्ट देवता श्री झूले लाल साई वरुण देवता का अवतार है एव दरिया शाह है और वह सभी की मनोकामना पूर्ण करने वाले हैंं। उन्ही के दिये गए वचनों के अनुसार मछलियों को मीठे चावल का भोजन कराया गया। सचिव भावना सहजवानी ने बताया कि सबसे पहले सभी सदस्यों ने जल जीव जंतुओं के लिए लाए मीठे चावल को तालाब में परवान किया, फिर झूलेलाल साई की आरती एव पल्लव डाला और पूरे विश्‍व की सुख शांति के लिए प्रार्थना की। सभी सदस्यों ने अपनी बरकत व मनोकामना के लिये आशीर्वाद लिया। साथ ही सृष्टि के जीव जन्तुओ के लिए भी दुआ मांगी। आशा करनानी ने बताया कि जल में जीव जंतुओं को भोजन देना एक बड़ा की पुण्‍य का काम है। शुक्रवार को हमारी टीम ये कार्य करती है। फिर सभी सदस्यों ने दरिया शाह पे ज्योत जलाई और माधुरी देवनानी ने पल्लव डाला। वर्षा सचदेवा ने झूलेलाल साई के भजन गाये। इसमें आतिया ताल बोट क्लब का विशेष सहयोग रहा। इस मौके पर प्रियंका पारेचा, वैशाली पुंशी, राखी करनानी, गंगा, लाजवंती केशवानी, मनीषा आहूजा आदि उपस्‍थित रहे। अंत मे वसुधा ने आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY