ह्यूमिनिटी संस्‍था ने गरीबो को बांटे कंबल

0
771

झांसी। बढ़ती हुई ठंड के प्रकोप को देखते हुए समाजसेवी संस्था द ग्रुप ऑफ ह्यूमिनिटी की चैयरमेन राना खान ने हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी अपने बेटे के जन्मदिन पर ठंड से ठिठुर रहे गरीब असहाय लोगों को कंबल भेंट किये।
इस दौरान राना खान ने बताया कि इन दिनों ठंड का प्रकोप दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। हम सभी लोग अपने-अपने घरों में ठंड से बचने के लिए साधन कर लेते हैं, मगर जिनके पास ठंड से बचने के लिए कोई साधन नहीं होता। उनको हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी कंबल दिए गए। संस्था के संस्थापक कदीर खान ने कहा कि समाज सेवा कार्य में हमारी संस्था हमेशा ही आगे रहती है। उसी कड़ी में आज गरीब और असहाय लोगों को कंबल दिए गए। इस मौके पर अमजद खान, अकबर खान, सद्दाम, अरविंद, अज़मी, अनबर, आमिर आदि मौजूद रहे। आभार मीडिया प्रभारी तौसीफ क़ुरैशी ने व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY