अब झांसी स्टेशन पर मिलेगी बुन्देलखण्ड के सभी पर्यटन केन्द्रों की जानकारी : उमा भारती

0 झांसी स्टेशन पर पुनर्निर्मित टीटीई लॉबी का निर्माण

0
1234

झाँसी। केन्द्रीय मंत्री सुश्री उमा भारती ने मंडल द्वारा यात्री सुख-सुविधाओं का ध्यान रखने पर प्रसन्नता ज़ाहिर करते हुए कहा कि झाँसी क्षेत्र कि जनता के अन्दर देशभक्ति व शौर्यता की भावना कूट-कूट कर भरी हुई है। मंडल रेल प्रशासन द्वारा किये गए विकास कार्यों के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड पर्यटक सर्किट के डीपीआर का ब्लूप्रिंट तैयार हो चुका है, जिसके बारे में झाँसी स्टेशन पर बुंदेलखंड से सम्बंधित सभी पर्यटन केन्द्रों की जानकारी उपलब्ध होगी। इसी दौरान उन्होंने झाँसी स्टेशन पर लगे स्वच्छता जागरूकता हेतु वाणिज्य/जनसंपर्क विभाग द्वारा लगाये गए एलईडी लिट् बोर्ड्स की भूरि-भूरि प्रशंसा की तथा इसकी उपयोगिता सिद्ध होने की बात भी कही।
इसके बाद उन्होंने झाँसी स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर एक पर रैंप व लिफ्ट, आरक्षित लाउंज, टीटीई लॉबी तथा सब वे का लोकार्पण किया। बताया गया कि झाँसी स्टेशन प्लेटफार्म क्रमाक एक पर बने नए एफओबी पर रैंप का निर्माण रुपए 1.40 करोड़ की लागत से पूर्ण किया गया है तथा लिफ्ट के संस्थापन का कार्य 25.30 लाख रुपए की लागत से पूर्ण हुआ। इस लिफ्ट की वहन क्षमता 1020 किग्रा है, अतः यह लिफ्ट एक बार में 10-15 यात्रियों को लिफ्ट कर सकती है। झाँसी स्टेशन पर आने-जाने वाले यात्रियों को इन सुविधाओं से काफी आराम मिलेगा, विशेष तौर पर वृद्ध व् दिव्यांग यात्रियों के लिए यह सुविधा अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी। बिजौली स्टेशन के निकट समपार फाटक सं 363 को 05.60 करोड़ रुपए की लागत से भूमिगत सबवे में परिवर्तित किया गया है। इस सबवे के निर्माण से झाँसी क्षेत्र कि जनता को जाम से राहत मिलेगी तथा समपार फाटक पर होने वाली दुर्घटना की संभावना शून्य हो जाएगी। बताया गया कि विशिष्ट यात्रियों हेतु स्टेशन पर तीन लाख रुपए कि लागत से आरक्षित लाउंज का पुननिर्माण किया गया है। बताया गया कि लॉबी 3.5 लाख रुपए कि लागत से निर्माण से झाँसी व अन्य मंडल के चैकिंग स्टाफ को ड्यूटी उपरान्त आराम करने में सुविधा मिल सकेगी, जिससे उनकी कार्यक्षमता में बढ़ोतरी होगी तथा वे यात्रियों के साथ ओर अधिक सौहार्द्पूर्ण रहेंगे। अशोक कुमार मिश्र मण्डल रेल प्रबन्धक झाँसी द्वारा सभी उपस्थित गणमान्य अतिथियों को अवगत कराया कि झांसी मण्डल उत्तर मध्य रेलवे का सबसे महत्वपूर्ण मण्डल है। झाँसी स्टेशन पर यात्री सुविधाओं के उन्नयन हेतु केन्द्रीय मंत्री सुश्री उमा भारती का अमूल्य योगदान रहा है। केन्द्रीय मंत्री द्वारा झांसी मण्डल को सांसद निधि के माध्यम से अहम वित्तीय सहयोग प्रदान किया गया है। जिन्हें स्टील डस्टबिन, स्टील बैंचें, लगेज ट्राली, व्हील चेयर्स, इलेक्ट्रोनिक वीडियो वाल तथा यात्री शेल्टर के निर्माण हेतु व्यय किया गया है। मण्डल इनके द्वारा किये गए सहयोग के लिये सदा कृतज्ञ रहेगा। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि रामतीर्थ सिंघल महापौर झाँसी, रवि शर्मा विधायक, राजीव सिंह पारीछा विधायक बबीना, अपर मंडल रेल प्रबंधक संजय सिंह नेगी, सारिका मोहन वरि. मण्डल सुरक्षा आयुक्त, डी पी सिंह मण्डल अभियन्ता (मु या.), अनुपम सक्सेना स्टेशन निदेशक आदि उपस्थित रहे। संचालन एवं आभार विपिन कुमार सिंह वरि. मण्डल वाणिज्य प्रबन्धक द्वारा व्यक्त किया गया।

LEAVE A REPLY