फिर पकड़ा गया ई -टिकट का कारोबार

0
709

झाँसी। रेल सुरक्षा बल और सीआईबी टीम ने पारीछा में छापा मारकर ई-टिकट का कारोबार पकड़ा है। इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से लैपटॉप, प्रिंटर व ई-टिकट बरामद किए है। गिरफ्तार किए गए आरोपी को अदालत में पेश किया गया। वहां से उनको जेल भेजा गया।
रेल सुरक्षा बल स्टेशन पोस्ट के प्रभारी निरीक्षक ए के यादव के निर्देश पर उपनिरीक्षक अमित यादव, उपनिरीक्षक रविन्द्र सिंह राजावत, सीआईबी झाँसी से सहायक उपनिरीक्षक बी एस राजपूत, हेड कांस्टेबल रामेश्वर सिंह, कांस्टेबल दीपक कुमार टीम के साथ ई-टिकट का कारोबार करने वाले लोगों के खिलाफ अभियान चला रहे थे। इसी अभियान के दौरान टीम को सूचना मिली कि पारीछा के आशीष मार्केट में स्थित साक्षी ट्रेडर्स जन सेवा केंद्र पर अलग अलग पर्सनल यूजर आईडी पर रेलवे की ई टिकटिंग का कारोबार किया जा रहा है। इस आधार पर टीम ने रेलवे की ई टिकटिंग बनाने वाले प्रिंस शर्मा निवासी दरगाह थाना ककरवई जिला झांसी को एवं उक्त दुकान के मालिक व रेलवे की टिकट बनाने में पैसे के लेन-देन हेतु अपना एसबीआई बैंक का खाता संख्‍या 32092896205 का प्रयोग करने वाले जितेंद्र सिंह निवासी जोहरी खुर्द थाना बड़ागांव जिला झांसी को 14 रेलवे ई टिकट के प्रिंटआउट के साथ रंगे हाथों पकड़ा गया। दुकान संचालक जितेन्द्र सिंह मौके से भाग गया। इसके बाद दुकान की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वहां से 232 ई-टिकट आगामी व पिछले जिनकी कीमत एक लाख 50 हजार सात सौ दस रुपया है। इसके अलावा एक लैपटॉप, एक प्रिंटर व एसबीआई की पासबुक व दो मोबाइल फोन बरामद किए। आरोपी के खिलाफ दफा 143 रेलवे अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोपी दुकान चालक जितेन्द्र सिंह की तलाश की जा रही है।
————–

मम्‍मी ने डॉटा तो छोड़ दिया घर


झांसी। रेल सुरक्षा बल ने स्थानीय रेलवे स्टेशन से एक किशोरी को बरामद किया। किशोरी का कहना है कि मम्‍मी ने उसे डांट दिया तो उसने घर छोड़ दिया। बाद में आरपीएफ ने चाइल्ड लाइन के हवाले कर दिया।
रेल सुरक्षा बल के उप निरीक्षक रविन्द्र सिंह राजावत, सहायक उप निरीक्षक हरपाल सिंह, महिला आरक्षक अर्चना सिंह स्टेशन एरिया में गश्त कर रही थी, तभी उनकी नजर प्लेटफार्म नं 01/07 पर जीआरपी पुल के पास एक लड़की पर गई। संदेह होने पर उक्त लड़की के पास जाकर पूछताछ की। उसने बताया कि वह अपने घर से मम्‍मी के डाटने से भाग आयी है और मु बई जा रही है। बाद में लड़की को समझा बुझाकर थाना लाया गया। लड़की ने अपना नाम अर्चना निवासी आगरा उ0प्र0 बताया। घर वालों का मोबाइल नम्‍बर पूछने पर उसने नम्‍बर याद नहीं होना बताया। बाद प्रभारी निरीक्षक के अदेशानुसार लड़की को चाइल्ड लाइन के हवाले कर दिया।
—————–

दोस्तों के साथ मुंबई घूमने जा रहे थे तीन किशोर

झांसी। रेल सुरक्षा बल के उप निरीक्षक रविन्द्र सिंह राजावत, सहायक उपनिरीक्षक विमल कुमार पाण्डेय स्टेशन एरिया में गश्त कर रहे थे, तभी प्लेटफार्म नं0 01 पर स्वचलित सीढियों के पास तीन नाबालिग लडके दिखाई दिए। वहां जाकर तीनों को पकड़ लिया। किशोर ने बताया कि वह लोग अपने घर वालों के डॉटने के कारण घर से भाग आये हैं। वह लोग मुंबई में घूमने जा रहे थे।
पूछताछ में उन्होंने अपना नाम अवधेश निवासी ग्राम सौरा थाना महोबा, हरिओम निवासी उपरोक्त, अरुणनिवासी उपरोक्त बताया। घर वालों का मोबाइल नम्‍बर पूछने पर उसने नम्‍बर याद नहीं होना बताया। बाद में उन्हें चाइल्ड लाइन के हवाले कर दिया।

LEAVE A REPLY