एक रेलवे स्टेशन की बढ़ेगी लम्बाई, तो दूसरा बनेगा आदर्श स्टेशन

0
1155

झांसी। रेलवे द्वारा यात्री सुविधाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से महोबा स्टेशन प्लेटफार्म क्रमांक एक का 26 कोचों हेतु विस्तारीकरण एवं कुलपहाड़ स्टेशन का आदर्श स्टेशन के रूप में विकास का लोकार्पण किया गया।
क्षेत्रीय सांसद हमीरपुर-महोबा-तिंदवारी कुंवर पुष्पेन्द्र सिंह चंदेल के कर कमलों द्वारा महोबा स्टेशन प्लेटफार्म क्रमांक एक का 26 कोचों हेतु विस्तारीकरण एवं कुलपहाड़ स्टेशन का आदर्श स्टेशन के रूप में विकास का लोकार्पण किया गया। इस दौरान क्षेत्र की जनता को संबोधित करते हुए सांसद द्वारा उनके द्वारा किये गए अथक प्रयासों के माध्यम से यात्री सुविधाओं में हो रहे निरंतर विकास पर प्रकाश डाला गया और नयी विकास योजनाओं के शीघ्र निष्पादन हेतु उपस्थित रेल अधिकारियों से आश्वासन प्राप्त किया गया। इस दौरान सांसद ने स्टेशन पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं का गहन निरीक्षण किया तथा आवश्यक सुधार का सुझाव दिया। इस अवसर पर सांसद द्वारा झांसी मंडल द्वारा किये जा रहे यात्री सुविधाओं में निरंतर विकास की प्रशंसा की तथा संतोष व्यक्त किया। उपरोक्त कार्यक्रम में उत्तर मध्य रेल झांसी मंडल से विपिन कुमार सिंह वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, भुवनेश सिंह वरिष्ठ मंडल इंजिनियर (पूर्व), मो. रऊफ मुख्य वाणिज्य निरीक्षक, अमित मिश्रा मुख्य वाणिज्य निरीक्षक, इब्राहिम मुख्य खानपान निरीक्षक आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY