लोकसभा चुनाव को लेकर सपा नेताओं ने बनाई रणनीति

0
942

झांसी। आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए अन्‍य दलों की तरह समाजवादी पार्टी के नेताओं ने रणनीति बनाते हुए कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम शुरु कर दिया है। हालाांकि अब रणनीति में बदलाव करते हुए बसपा के साथ हुए चुनावी गठबंधन के कारण अब उनको साथ लेकर चलने की नीति बनानी पड़ रही है। वहीं अभी तक प्रत्‍याशियों को लेकर दावे तो बहुत हैं, लेकिन झांसी ललितपुर सीट किसके खाते में जाएगी। इस पर मोहर नहीं लग पाई है। इस कारण पार्टी के नेताओं में असमंजस की स्‍थिति बनी हुई है।
लोकसभा चुनाव की रणनीति को लेकर समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक स्थानीय गांधी भवन में जिला अध्यक्ष छत्रपाल सिंह यादव की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य श्रीमती रमा निरंजन एवं विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक गरौठा दीपनारायण सिंह यादव, पूर्व एमएलसी श्याम सुंदर सिंह यादव, महानगर अध्यक्ष मिर्जा करामत बेग व पूर्व मंत्री अजय सूद रहे। इस दौरान समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के गठबंधन प्रत्याशी को विजय बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर बूथ स्तर पर कार्य करने का आह्वान किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि ने कहा की कार्यकर्ताओं को अपने अपने बूथ पर मजबूती से कार्य करना है, जब हम अपना बूथ जीतेंगे तभी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के हाथों को मजबूती मिलेगी। पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह यादव ने कहा कि सरकार के फैसले में शामिल होने के लिए हमें राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मजबूत बनाना है उन्होंने भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि केंद्र में बैठी भाजपा के लोगों ने देश को कमजोर करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। आज भी गांव में विद्यालयों की स्थिति ठीक नहीं है। उनकी इच्छा है कि गरीब को गरीब ही रहने दो। पूर्व एमएलसी श्याम सुंदर सिंह यादव ने कहा कि भाजपा ने अंतिम बजट में भी छलावे का कार्य किया और 5 वर्षों में 15 लाख देने वाली भाजपा सरकार अब दो हजार रुपए बांटने का ढोंग कर रही है, लेकिन जनता अब जान चुकी है। उन्होंने कहा कि बसपा सपा के गठबंधन से बौखला गए हैं। वह जान चुके हैं कि अच्छे दिन आने वाले हैं और मोदी जी जाने वाले हैं। महानगर अध्यक्ष मिर्जा करामत बेग ने कहा कि पार्टी को मजबूत कार्यकर्ता ही बनाता है कार्यकर्ता के बिना पार्टी नहीं होती। बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिला अध्यक्ष छत्रपाल सिंह यादव ने कहा कि पार्टी का कार्यकर्ता बूथ स्तर पर पूरी निष्ठा से खड़ा है और लोकसभा चुनाव का इंतजार कर रहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी का शीर्ष नेतृत्व गठबंधन केे जिस भी प्रत्याशी को हमारे बीच भेजेगा। उसके साथ पूरी ईमानदारी से कार्य किया जाएगा, जिससे देश का प्रधानमंत्री बनाने में समाजवादी पार्टी की अहम भूमिका होगीा। इस दौरान पार्टी के मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों ने लोक जन संघ छोड़कर आए सौवीर सिंह यादव नन्ना का फूल मालाओं से स्वागत कर पार्टी में शामिल होने पर हर्ष जताया। इस मौके पर राहुल सक्सेना, सलीम खानजादा, महेश कश्यप, संजय पाल, विजय झासिया, जेपी आनंद, केके यादव, अबरार अली, दीपाली रायकवार, भागवत नारायण राजपूत, अर्जुन सिंह, ज्ञान सिंह कुशवाहा, भवानी सिंह मिनी, मीरा रायकवार, इंजीनियर के.एन. श्रीवास्तव, शफीक मकरानी पार्षद, जाहिद मंसूरी, चंद्रशेखर यादव, केशवानंद कुशवाहा, रघुनाथ प्रसाद भारती, उमाशंकर यादव, विजय कछुआरे, राहुल महालया, साजिद अली, हमीद खान, सागर यादव, सुधीर यादव, चतुर्भुज वर्मा, खुर्शीद मंजर, राहुल अहिरवार आदि मौजूद रहे। बैठक का संचालन जिला मीडिया प्रभारी आरिफ खान ने किया। आभार जिला सचिव अबरार अली ने व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY