114 जोड़ों ने सात फेरे लेकर खाई साथ निभाने की कसम

- सम्मेलन में छह जोड़ों के हुए निकाह

0
1132

झांसी। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत 120 जोड़े परिणाम बंधन में बंधे। कार्यक्रम का शुभारम्भ महानगर धर्माचार्य पं. हरिओम पाठक, नोडल अधिकारी पशु चिकित्सा अधिकारी नगर निगम डॉ. आरके निरंजन, जिला समाज कल्याण अधिकारी शिव कुमार, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत अशोक कुमार यादव ने दीप प्रज्जवलित कर किया।
जिला समाज कल्याण अधिकारी ने कार्यक्रम की रुपरेखा बताई और शासन की योजना की पूर्ण जानकारी प्रदान की। महानगर धर्माचार्य पं. हरिओम पाठक ने सामूहिक विवाह योजना से समाज के गरीब तबके को होने वाले लाभ को वरदान बताया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जोड़ो की जयमाला का कार्यक्रम हुआ। इसके बाद ब्राह्मणों पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोचारण के साथ मंडपो पर विवाह सम्पन्न कराया। 120 जोड़ो में से 06 जोड़े इस्लाम धर्म से थे जिनका निकाह मु. काजी हासिम एवं मु. कामिल ने कराया। विवाह के पश्चात शासनादेशनुसार सभी जोड़ो को उपहार भेंट कर उनकी शुभ विदाई की गई। सामूहिक विवाह की सभी तैयारियां नगर आयुक्त प्रताप सिंह भदौरिया के निर्देशन में की गयी। आभार डॉ. आरके निरंजन नोडल अधिकारी ने व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY