आर्थिक रुप से सशक्त करने को महिला व्यापार मण्डल ने किया यह काम

0
1102

झांसी। उप्र महिला व्यापार मण्डल की नगर शाखा द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर नगर अध्यक्ष शालिनी गुरबख्शानी की अध्यक्षता में एक जरुरतमंद की मदद करते हुए उसको आर्थिक रुप से सशक्त बनाने का कार्य किया, जिससे वह अपना व परिवार का जीविकोपार्जन कर सके।
महिला व्यापार मण्डल ने खातीबाबा निवासी अंजू नामक महिला को जीविका चलाने के लिए पहले उसको सिलाई का प्रषिक्षण दिलाया और उसके बाद उसको रोजगार चलाने के लिए एक सिलाई मशीन उपहार स्वरुप दी गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश व्यापार मण्डल के प्रांतीय अध्यक्ष संजय पटवारी व श्रीमती संजना पटवारी महिला व्यापार मण्डल के कार्य की प्रषंसा की। इस दौरान महिला व्यापार मण्डल की महानगर अध्यक्ष श्रीमती शालिनी गुरबख्शानी ने बताया कि हमारी संस्था हमेषा जरुरतमंद महिलाओं की मदद करती है। इससे पहले भी उनकी संस्था द्वारा महिलाओं को जीविका चलाए जाने के लिए सिलाई मशीन दी जा दी चुकी है। हमारी संस्था का मुख्य उद्देष्य महिलाओं का आर्थिक सषक्तिकरण करना है एवं हमारी संस्था आगे भी ऐसे कार्य करती रहेगी। इस मौके पर कंचन सक्सेना, आभा, कविता शर्मा, सीमा शर्मा, दीपा जैन, सारिका मल्होत्रा, महिमा, दीपा छावड़ा, मीना, मनु, उषा आदि मौजूद रहे। अंत में महामंत्री शिवाली अग्रवाल ने आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY