अब यहां दिव्यांगों को टाॅयलेट जाने में नहीं होगी परेशानी

0 पुखरायां एवं कालपी स्टेशन पर दिव्यांग टाॅयलेट का लोकार्पण

0
1652

झांसी। उत्तर मध्य रेलवे के झाँसी मंडल के पुखरायां स्टेशन पर नवनिर्मित दिव्यांग शौचालय का उद्घाटन सांसद उरई-जालौन भानुप्रताप सिंह वर्मा के कर कमलों द्वारा किया गया।

अपने अध्यक्षीय सम्बोधन में सांसद श्री वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर विकास की ओर अग्रसर है और आगे भी निरंतर विकास करता रहेगा। उन्होंने बताया कि भाजपा के पिछले पाँच वर्ष के शासन में रेलवे ने उल्लेखनीय प्रगति की है। निरंतर यात्री सुविधाओं में बढ़ोत्तरी की है और उन्हें आशा ही नहीं वरन पूर्ण विश्वास है कि आगे भी ऐसा होता रहेगा। उन्होंने मंडल के अधिकारियों की कार्य शैली की तारीफ करते हुए उम्मीद प्रकट की। भविष्य में भी रेल के अधिकारी व कर्मचारी निरंतर रेल सुविधाओं में बढ़ोत्तरी के लिए प्रयासरत रहेंगे। प्रधान मंत्री द्वारा दिव्यांग नाम किये जाने का उदाहरण देते हुए कहा कि इससे दिव्यांगजनों के मनोबल में वृद्धि हुई है और स्वाभिमान भी बढ़ा है। इससे पूर्व स्थानीय विधायक विनोद कटियार ने भी कहा कि जन सुविधाओं का विकास निरंतर हो रहा है क्योंकि जनता ने मोदी जी जैसे असाधारण व्यक्ति को प्रधानमंत्री चुना। इसके अलावा स्टेशन पर सुविधाओं को बढ़ाने हेतु सुझाव भी दिए गये। मंडल इंजीनियर सौरभ जैन ने रेलवे द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में यातायात निरीक्षक कुरील द्वारा धन्यवाद ज्ञापन दिया गया। मंच संचालन एसएसई एके गुप्ता द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विधायक विनोद कटियार, झाँसी मंडल के मंडल अभियंता सौरभ जैन, जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह, वाणिज्य निरीक्षक अमित शर्मा, वाणिज्य निरीक्षक उरई अनूप सक्सेना इत्यादि उपस्थित रहे।
———————-

टिकट जांच अभियान चलाया

झांसी। रेल प्रशासन ने बताया कि वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक विपिन कुमार सिंह के निर्देशन में तथा मंडल वाणिज्य प्रबंधक नीरज भटनागर के नेतृत्व में झाँसी स्टेशन पर किलाबंदी कर सघन टिकट जांच अभियान चलाया गया।
इस अभियान में ट्रेनों की गहनता से जांच करायी गयी तथा बिना टिकट, अनियमित यात्रा, बिना बुक लगेज एवं गन्दगी फैलाते हुए कुल 222 प्रकरण दर्ज हुए, जिनसे जुर्माना स्वरुप रूपए 91,005 वसूल किये गए। इस अभियान में मुख्य टिकट निरीक्षक एके गुप्ता, पीएन अग्रवाल, राजेश यादव, प्रियंक पुरोहित, नरेन्द्र कौशिक एवं डी के सचान द्वारा विशेष योगदान प्रदान किया गया। इस प्रकार के औचक जांच अभियान भविष्य में भी जारी रहेंगे। अतः यात्रियों से अनुरोध है की उचित यात्रा टिकट लेकर ही यात्रा करें, स्टेशन व रेल परिसर में गंदगी ना फैलाएं तथा असुविधा से बचें।

LEAVE A REPLY