राजभाषा हिन्दी का कार्य कोई अलग से किया जाने वाला नहीं है- एडीआरएम

0 मंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति, झांसी की 156वीं बैठक हुई 0 झांसी मंडल की हिंदी पत्रिका रेल बुन्देलश्री के 6वें अंक का विमोचन हुआ

0
616

झांसी। मंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति झांसी की 156वीं बैठक अपर मंडल रेल प्रबंधक संजय सिंह नेगी की अध्यक्षता में आयोजित की गई । बैठक के प्रारंभ में अध्यक्ष एवं अपर मंडल रेल प्रबंधक संजय सिंह नेगी के कर कमलों द्वारा झांसी मंडल की राजभाषा पत्रिका रेल बुंदेलश्री के 6वें अंक का विमोचन किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि झांसी मंडल द्वारा प्रकाशित हिंदी पत्रिका को जारी करते हुए मुझे अत्यंत हर्ष हो रहा है, पत्रिका का कलेवर व साज-सज्जा सराहनीय है। उन्होंने आगे कहा कि इस पत्रिका को और अधिक सूचनापरक व समसामयिक जानकारीपरक बनाया जाय और मंडल पर हो रही गतिविधियों को भी इसमें समाहित किया जाय, ताकि रेल कर्मियों के साथ ही साथ उनके परिवारों को भी इस पत्रिका से लाभ मिल सके। बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने विशेष रूप से कहा कि राजभाषा हिंदी का कार्य कोई अलग से किया जाने वाला कार्य नहीं होता, अपितु जो सामान्य कार्यालयीन कार्य हैं। उन्हीं को हमें राजभाषा हिंदी में करना है और इसके लिए अधीनस्थ को प्रेरित करना है ताकि राजभाषा नीति नियमों का अनुपालन सुनिश्चित हो सके। उन्होंने आगे कहा कि हमें गृह मंत्रालय, भारत सरकार राजभाषा विभाग द्वारा जारी वार्षिक कार्यक्रम में दिए गए लक्ष्यों के अनुरूप कार्यालयीन कार्यों का निष्पादन करना है। सचिव राजभाषा अधिकारी एमएम भटनागर ने बैठक का संचालन करते हुए अपनी सचिवीय रिपोर्ट पढ़ी व प्रत्येक विभाग से आई राजभाषा संबंधी प्रगति रिपोर्ट की मदवार समीक्षा की और मंडल पर हो रही राजभाषा प्रगति की विस्तृ्त जानकारी दी। इस अवसर पर निर्मोद कुमार वरिष्ठ मंडल सि. एवं दू ईं. (समन्वय), मुदित चन्द्रा वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी, डॉ. सुधीर कुमार अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, रवीन्द्र प्रसाद वरिष्ठ मंडल सामग्री प्रबंधक, प्रकाश चन्द्र जाटव वरिष्ठ अनुवादक श्रीकान्त शर्मा कनिष्ठ अनुवादक एवं राजेश कुमार त्रिपाठी प्रवर लिपिक आदि उपस्थित रहे। बैठक का संचालन राजभाषा अधिकारी एमएम भटनागर द्वारा किया गया। अंत में भगवान दास वरिष्ठ अनुवादक द्वारा आभार व्यक्त किया गया।
—————

पीपीओ वितरण किया गया

झाँसी। उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मण्डल में मृतक रेल कर्मचारियों के आश्रितों को अन्तिम भुगतान के प्रपत्र (पेमेन्ट एडवाईज तथा पेंशन पेमेन्ट आर्डर) देने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम 09 परिवारों के आश्रितों को सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित किया गया था, जिसमें सभी परिवारों के आश्रितों उपस्थित हुए कुल 1,25,54,250.00 की राशि का भुगतान एनईएफटी के माध्यम से किया गया। संजय सिंह नेगी अपर मंडल रेल प्रबंधक झाँसी द्वारा आश्रितों को पेमेन्ट एडवाईज तथा पेंशन पेमेन्ट आर्डर वितरित किये गए। इस अवसर पर मुदित चंद्रा वरिष्ठ, मंडल कार्मिक अधिकारी उपस्थित रहे।
————————

कलर लाइट इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग की शुरुआत

झांसी। रेल प्रशासन ने बताया कि बाँदा स्टेशन पर नव संस्थापित कलर लाइट इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग प्रणाली की शुरुआत की गयी, इस प्रणाली से समय व स्टाफ की बचत होगी, यह एक अत्याधुनिक प्रणाली है, जिसमे सिग्नल फेल होने की संभावना न के बराबर होती है। कलर लाइट पर संकेत मिलने के पश्चात ही गाड़ी स्टेशन पर प्रवेश करेगी व स्टेशन को छोड़ेगी। इलेक्ट्रोनिक इंटरलॉकिंग सिग्नल प्रणाली को सीधे नियंत्रण कक्ष से जोड़ा गया हैं, ट्रेन के स्टेशन से खड़े होने से लेकर छूटने तक कि पल पल की गतिविधियों पर इस प्रणाली के माध्यम से सूक्ष्मता से नजर रखी जा सकेगी।

LEAVE A REPLY