आखिर झांसी के व्‍यापारियों ने क्‍यों तोड़ी परम्‍परा, एक दिन पहले जलाई होली

0
864

झांसी। कॉनफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के आह्वान पर संपूर्ण देश में चीन के सामान की होली जलाई गई। व्‍यापारियों ने रोष जताते हुए उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के तत्‍वावधान में सीपरी बाजार में अत्री चौराहे पर उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय पटवारी एवं महानगर अध्यक्ष संतोष साहू के नेतृत्व में चीन द्वारा निर्मित सामान का होलिका दहन किया।


इस दौरान संगठन के अध्यक्ष संजय पटवारी ने कहा कि व्यापारी देश के आर्थिक मामले में विरोधी देश चीन को नहीं पनपने देंगे। केंद्र सरकार से मांग करते हैं कि चीन के आयात पर कड़े प्रतिबंध लगाए जाएं। नगर संरक्षक प्रभु दयाल साहू एवं जिला महामंत्री संजय सर्राफ ने कहा कि हाल ही में चीन द्वारा संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में चौथी बार मसूद अजहर को ग्लोबल आतंकी घोषित करने पर अपने वीटो पावर का उपयोग करते हुए उसे बचाने का प्रयास किया। चीन एक लंबे अरसे से पाकिस्तान की मदद कर रहा है। इस पर देशवासियों और व्यापारियों ने चीन के सामान की होली जलाने का निर्णय लिया। नगर संयोजक चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष पीयूष नायक एवं नगर कोषाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने बताया कि आज संपूर्ण देश में व्यापारी संगठन 1000 स्‍थानों पर चीन के सामान का होलिका दहन कर अपना रोष व्यक्त करेंगे। विश्व में चीन के सामान का सबसे बड़ा बाजार भारत है। इस पर प्रतिबंध लगना चाहिए। इस अवसर पर सौरव हयारण, देवेंद्र द्विवेदी, अजय चड्ढा, पंकज शुक्ला, श्याम भारद्वाज, मनीष रावत, प्रदीप अग्निहोत्री, रवीश त्रिपाठी, दिलबाग सिंह भुसारी, महेश साहू, नीरज अग्रवाल, समीर कोस्टा, शशीकांत कालेकर, अशोक साहू आदि मौजूद रहे। अंत में नगर संयोजक चौधरी फिरोज ने आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY