देश और क्षेत्र का विकास भाजपा सरकार में ही संभव – अनुराग विश्वनाथ शर्मा

0
643

झांसी। भारतीय जनता पार्टी ने अपने घोषणा पत्र में समाज के हर तबके के लिए विकास का मापदंड तैयार किया है, जो देश को और अधिक मजबूत करेगा। ये विचार झांसी-ललितपुर लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी प. अनुराग विश्वनाथ शर्मा ने रखे। वे अपने जनसम्पर्क कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होने कहा कि वर्ष 2014 के चुनाव में जनता ने आशीर्वाद दिया और हमें पूरा भरोसा है कि 2019 में एक बार फिर नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनादेश मिलेगा। उन्होने कहा कि हम झांसी-ललितपुर क्षेत्र को मौजूदा समस्याओं से मुक्त बनाने की दिशा में पूर्ण प्रयास के संकल्प के साथ आगे बढ़ेंगे। कहा कि भाजपा ने पिछले पांच साल में 50 से ज्यादा महत्वपूर्ण कदम उठाये हैं जो इतिहास का हिस्सा बनेंगे। उन्होने कहा कि 2014-19 की यात्रा ऐसी है कि जब भी भारत के विकास का और दुनिया में भारत की साख बनने का इतिहास लिखा जाएगा तो यह कार्यकाल स्वर्ण अक्षरों में अंकित होगा। भारतीय जनता पार्टी ने अपने घोषणा पत्र में राष्ट्रवाद के प्रति पूरी प्रतिबद्धता जताई है। बीजेपी ने आतंकवाद के समाप्त होने तक इसके प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति होने की बात कही है। जो हम सबके लिये गौरव की बात है।
भाजपा प्रत्याशी प. अनुराग विश्वनाथ शर्मा ने गुरूवार को विकासखंड चिरंगाव के ग्राम करगुंवा से अपना जनसम्पर्क कार्यक्रम शुरू किया। यहां पर उन्हैं लोगों का अपार स्नेह मिला। इसके बाद बरल, मोडकलां एवं खर्द में आमजनमानस का आर्शीवाद के बाद अनुराग विश्वनाथ शर्मा स्व राष्टकवि मैथलीशरण गुप्त समाधि स्थल चिरगांव पहुंचे। यहां पर श्री गुप्त को नमन किया। उनके आदर्शों पर चलने का आव्हान सभी से किया। इसके बाद चिरगांव बाजार, छिरौना, सिमथरी, मुडई, बिठरी, मडगुंवा, गौराई,पालर, गढमऊ में लोगों से आर्शीवाद मांगा। तो वही विभिन्न क्षेत्रों में जनसम्पर्क के दौरान सभी माता-बहनो और भाईयों ने एक स्वर में प. अनुराग विश्वनाथ शर्मा को भारी मतों से जिताने का आश्वासन दिया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोगों को केन्द्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, उपलब्धियों के बारें में विस्तार से जानकारी दी। लोगों ने भाजपा को जनहितैषी पार्टी बताया। उधर बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा के निवास ओम शांति नगर में बबीना विधानसभा के बड़ागांव मंडल के बूथ अध्यक्ष और सेक्टर प्रमुखों की बैठक हुई। बैठक में राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त हरगोविंद कुशवाहा, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष जयदेव पुरोहित, महामंत्री विनोद नायक बड़ागांव वरिष्ठ भाजपा नेता हनुमन्त नरवरिया ने भाजपा प्रत्याशी प. अनुराग विश्वनाथ शर्मा को भारी मतों से जिताने का संकल्प सभी दिलाया।
वहीं ग्राम जरियाई में स्थित प्राचीन श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर में राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त हरगोविंद कुशवाहा, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष जयदेव पुरोहित,महामंत्री विनोद नायक बड़ागांव, वरिष्ठ भाजपा नेता हनुमन्त नरवरिया ने दर्शन कर भगवान का आशीर्वाद लिया और गांव के लोगों के साथ बैठक की। ग्रामीणों से देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को दुबारा पीएम बनाने के लिये भाजपा प्रत्याशी प. अनुराग विश्वनाथ शर्मा को भारी मतों से जिताकर संसद भेजने का आव्हान किया गया।
सीपरी क्षेत्र में पूनम शर्मा द्वारा महिलााओं व सीपरी मण्डल के पदाधिकारियों के साथ जनसम्‍पर्क हुआ। जनसम्‍पर्क के दौरान पूनम शर्मा ने कहा कि मोदी जी के हाथों को मजबूत करने के लिए अनुराग शर्मा को झाँसी-ललितपुर लोकसभा से जिताकर भेजना होगा। आज भारत को विश्व गुरू बनाने के लिए मोदी जी द्वारा जो प्रयास किये गये हैं, वो सराहनीय हैं चाहे देश की सुरक्षा हो, चाहे देश की अर्थव्यवस्था हो, चाहे मंहगाई हो, चाहे देश व महिला सुरक्षा का मामला हो। मोदी जी ने एक सुन्दर राष्ट्र की परिकल्पना की है। उस परिकल्पना को हमे साकार करना होगा। इसलिए स्वच्छ छवी के हमारे झाँसी लोकसभा प्रत्याशी अनुराग शर्मा को विजयी बनाकर लोकसभा भेजना होगा।
विभिन्न स्थानों पर जनसम्‍पर्क के दौरान अनुराग शर्मा ने कहा मैं झाँसी-ललितपुर क्षेत्र की उन्नती चाहता हूँ। जनता का विकास चाहता हूँ। झाँसी ललितपुर लोकसभा की जनता को विश्वास दिलाता हूँ कि मैं अपने क्षेत्र में चौमुखी विकास करके दिखऊँगा। और मोदी जी के सपनों को साकार करने में मैं अपनी सहभागिता निभाऊँगा। जिलाध्यक्ष प्रदीप सरावगी ने आज सिविल लाइन मंडल का मंडल सम्मेलन किया। सिविल लाइन मंडल में 2 जगह पर बैठकं हुई। जिसमें मंडल की सभी पदाधिकारी और बूथ से लेकर मंडल प्रभारी तक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जिसमें सिविल लाइन मंडल के मंडल अध्यक्ष राकेश मिश्रा, मुकेश मिश्रा, उदय लुहारी, लखन कुशवाहा, रानू देवलिया आदि उपस्थित रहे।
मेयर रामतीर्थ सिंघल, विधायक रवि शर्मा, संजीव श्रृंगीऋषि, सुधिर सिंह, मनू सिंह, शालनी भार्गव ने रानी महल, बड़ा बाजार क्षेत्र के व्यापारियों के साथ अनुराग शर्मा के लिए जनसम्‍पर्क किया। राष्ट्रीय महामंत्री महिला मोर्चा कमलवती सिंह ने महिला मोर्चा झाँसी महानगर के साथ अनुराग शर्मा के लिए जन सम्र्पक की तैयारी की। पूनम शर्मा के जनसम्‍पर्क के दौरान संजय चड्डा, पीर मुहम्मद, धर्मेन्द्र द्विवेदी, रीना अधिकार, रवि पुरोहित, प्रियांशु डे, नीलम सकरैया, राकेश शर्मा, शंशाक गुरनानी, दिव्यलता, प्रतिभा कुलकणी, राधा, कौशल तिवारी, सिमरन चड्डा, सीटू तिवारी, पवन शुक्ला, राघवेन्द्र द्विवेदी, आशीष दुबे, रमाशंकर राजपूत आदि उपस्थित रहे। बबीना विधानसभा बरल क्षेत्र के शिव मंदिर में गांव के बड़े बुजुर्गों का प्रत्याशी अनुराग शर्मा ने आशीर्वाद लिया और साथ में बैठक गांव की समस्या चर्चा की। बरल बलराम प्रधान सुखनंदन में लोकसभा प्रत्याशी पं0 अनुराग शर्मा का टीकाकार उनका स्वागत किया और चुनाव में पूर्ण सहयोग देने का वादा किया।

LEAVE A REPLY