जय बुन्देलखण्ड युवा व्यापार मण्डल का विस्तार हुआ

0
712

झांसी। जय बुन्देलखण्ड युवा व्यापार मण्डल की नगर शाखा का गठन करते हुये प्रदेश अध्यक्ष विजय जैन की संस्तुति पर नगर अध्यक्ष सुयोग्य संजय शर्मा द्वारा युवा नगर अध्यक्ष शरद उपाध्याय, कार्यवाहक अध्यक्ष नितिन बाजपेयी, कोषाध्यक्ष आकाश गुप्ता, महामंत्री अंशुल चैरसिया को मनोनीत किया गया। युवा नगर अध्यक्ष शरद उपाध्याय ने कहा कि व्यापारी उत्पीड़न को रोकना तथा उनकी किसी भी समस्या के निवारण हेतु वह हमेशा तत्पर रहेंगे। प्रदेश अध्यक्ष विजय जैन ने कहा कि व्यापारियों को न्याय दिलाने के लिये हमेशा संकल्पित है। नगर अध्यक्ष सुयोग्य संजय शर्मा ने कहा कि हमारा सिर्फ एक लक्ष्य है व्यापारियों की रक्षा करना तथा उनके मान-सम्मान को बनाये रखना। कार्यक्रम मंे प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष अनिल सुड़ेले, प्रदेश संयोजक बी.के पाण्डेय, कोषाध्यक्ष सूर्य प्रकाश अग्रवाल, जिलाध्यक्ष दिनेश जोशी, जिला महामंत्री अतुल किल्पन, जिला संगठन मंत्री बृज मोहन तिवारी, रामबाबू, पवन शिवहरे, दीपक उपाध्याय आदि की उपस्थिति में पदाधिकारी चुने गये। आकाश गुप्ता कोषाध्यक्ष, सौरभ चैरसिया महामंत्री, मनोज रेजा मीडिया प्रभारी, कपिल पटेल संगठन मंत्री, शफीक राईन सहसंगठन मंत्री, वसीम अहमद वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अशंक खान उपाध्यक्ष, पवन दुबे, अरूण त्रिपाठी, राम नरेश रावत, रोहित सेनी, भरत त्रिपाठी आदि चुने गये। संचालन बी.के पाण्डेय व दिनेश जोशी एवं आभार संदीप उपाध्याय ने व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY