बुन्देलखण्ड के विकास के लिये देे भाजपा को वोट – अनुराग विश्वनाथ शर्मा

0
576

झांसी। बुन्देलखण्ड के विकास के लिये देे भाजपा को वोट, क्षे़त्र के विकास के लिये भारतीय जनता पार्टी की सरकार होना बहुत जरूरी हैं। देश को मजबूत बनाने के लिये एक बार और मोदी सरकार की आवश्यकता है। देश को आन्तरिक और बाहरी रूप से केवल भाजपा सरकार ही शक्तिशाली बना सकती है। इसलिये आप और हमें आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा की सरकार भारी बहुमत से बनानी है। ये विचार झांसी-ललितपुर लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी प. अनुराग विश्वनाथ शर्मा ने रखे। वे ललितपुर विधानसभा अन्तर्गत तालबेहट में अपने जनसम्पर्क कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्हैं लोगों का भारी समर्थन मिला। भाजपा प्रत्याशी प. अनुराग विश्वनाथ शर्मा ने शुक्रवार को तालबेहट रामलीला मैदान से अपना जनसम्पर्क कार्यक्रम शुरू किया। यहां पर ग्राम हनौता में बांसी नगर भ्रमण के दौरान भाजपा प्रत्याशी अनुराग विश्वनाथ शर्मा के साथ में राज्यमंत्री मनोहरलाल पंथ, विधायक ललितपुर रामरतन कुशवाहा, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष जेके सिंह, बद्री दुबे, हरी सिंह बुन्देला, धर्मेन्द्र लोधी, डाॅ विश्वकर्मा, संतोष शर्मा, सुदामा दुबे, अभिनय गुप्ता, सुचेन्द्र सेठ,कपिल शर्मा, ऋषभ शर्मा आदि कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

जनसम्पर्क के दौरान भाजपा प्रत्याशी अनुराग विश्वनाथ शर्मा के साथ में राज्यमंत्री मनोहरलाल पंथ, विधायक ललितपुर रामरतन कुशवाहा, रामकिशोर साहू, सुधीर सिंह, देवेंद्र सिंह, जेके सिंह, आशीष रावत, गौरव चौधरी, राममनोहर बरसैंया,हरपाल सिसौदिया, झुन्नू सेठ, नीतेश संज्ञा, केपी राजा लडवारी, आशीष सेठ व अनेकों कार्यकर्ता सम्मिलित रहे। वानपुर मंडल में जनसम्पर्क के दौरान मण्डल अध्यक्ष अरूण द्विवेदी, आशीष रावत, नीशू गुप्ता (विस्तारक), देवेन्द्र गुप्ता, रामप्रताप, सुनील चौरसिया आदि मौजूद रहे। वहीं भाजपा प्रत्याशी अनुराग विश्वनाथ शर्मा की धर्मपत्नि श्रीमती पूनम शर्मा ने सैंकडो महिलाओं के साथ प्रेमनगर, नगरा, गडियागांव आदि क्षेत्रों में जनसम्पर्क कर भाजपा को भारी मतों से जिताने की अपील सभी से की। इस दौरान उनके साथ वेदिका शर्मा, तारिणी शर्मा, श्रीमती नेहा शर्मा समेत भाजपा महिला मोर्चाें की पदाधिकारी कनक शिवहरे, अर्पणा दुबे,मीना दोहरे, पिंकी रायकवार आदि महिलायें उपस्थित रही।

LEAVE A REPLY