अपने मताधिकार का प्रयोग करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य: सुधीर श्रीवास्तव

मतदाता एक्सप्रेस पहुंची बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय

0
968

झाँसी। भारतीय संविधान से मिली आजादी को अक्षुण्ण रखने तथा लोकतान्त्रिक अधिकारों को आम जनता तक पहुंचाने के लिए प्रत्येक नागरिक का यह कर्तव्य है कि वह निर्वाचन में अपने मत का प्रयोग करे। स्वस्थ भावना और सच्चे मन से किया गया मतदान आम नागरिकों को पारदर्शी शासन देने में सहायक होता है।

उपरोक्त विचार निर्वाचन आयोग, भारत सरकार व उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार लोकतन्त्र के महापर्व लोकसभा निर्वाचन 2019 में आम जनमानस में जागरुकता लाने हेतु पूरे प्रदेश में भ्रमणरत मतदाता एक्सप्रेस के बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय परिसर में आने पर राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा हिन्दी विभाग के वृन्दावनलाल वर्मा सभागार में आयोजित मतदाता जागरुकता कार्यक्रम एवं शपथ कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए आयुक्त उद्योग व स्वीप कार्डिनेटर सुधीर श्रीवास्तव ने व्यक्त किये। उन्होनें कहा कि उत्तर प्रदेश शासन का प्रयास है कि अधिकाधिक प्रतिशत में मतदान हो, ताकि साफ-सुधरी व जनपक्षीय सरकार बन सके। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम समन्वयक डाॅ. मुन्ना तिवारी ने व्यक्त किए। उन्होंनें कहा कि यह एनएसएस के युवाओं का नैतिक दायित्व है कि मतदान के दिन उनके आस-पडोस के घरों का प्रत्येक मतदाता मतदान केन्द्र तक मत देने अवश्य जाये। अगर हम अभी जागरुक नहीं हुए तो पांच वर्षों तक पछताने के अलावा कुछ नहीं रहता।

अधिष्ठाता, छात्र कल्याण प्रो. देवेश निगम ने कहा कि भारत विश्व का सबसे बडा लोकतान्त्रिक देश है। विश्व में अनेकों देश ऐसे हैं, जिनकी भौगोलिक स्थिति एवं जनसंख्या भारत के एक संसदीय क्षेत्र से भी कम है। ऐसी स्थिति में लोकतान्त्रिक मूल्यों को अक्षुण्ण रखने के लिए शत-प्रतिशत मतदान आवश्यक है। स्वीप आईकाॅन डाॅ. नीति शास्त्री ने कहा कि देश को बेहतर बनाने के लिए निर्वाचन रुपी यज्ञ में मतदान रुपी आहुति आवश्यक है।
एनएसएस के स्वीप काॅर्डिनेटर व कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. मुहम्मद नईम ने समस्त स्वयंसेवकों को शतप्रतिशत मतदान की शपथ दिलाई। शपथ के पश्चातद्य स्वयंसेवकों अमन नायक, अंशुल नामदेव, शिवम् कुमार वर्मा, मिनी बसेडिया, प्रियांशु गुप्ता, अभिषेक कुमार अहिरवार ने मतदान जागरुकता आधारित नुक्कड नाटक ‘‘बदेलगा तस्वीर-आज का नौजवान’’ का मंचन किया, जिसे उपस्थित दर्शकों द्वारा भरपूर सराहना की गई।
कार्यक्रमोंपरान्त राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम समन्वयक डाॅ. मुन्ना तिवारी द्वारा हरी झण्डी दिखाकर मतदाता एक्सपे्रस को रवाना किया। संचालन डाॅ. मुहम्मद नईम ने व आभार डाॅ. उमेश कुमार ने व्यक्त किया। इस अवसर पर बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय एन.एस.एस. कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. जितेन्द्र बबेले, डाॅ. श्वेता पाण्डेय, डाॅ. यतीन्द्र मिश्रा, डाॅ. शिल्पा शर्मा, सहित डाॅ. सी. पी. पैन्यूली, डाॅ. अजय कुमार गुप्ता, डाॅ. एच. डी. भारती, डाॅ. शारदा सिंह, डाॅ. महालक्ष्मी जौहरी, ऊषा भदौरिया आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY