पुनरीक्षण के बाद जनपद में बढ़ेे इतने मतदाता जाने

- मतदाताओं की संख्या हुई 14 लाख 74 हजार

0
641

झांसी। जनपद में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर मतदाता सूची के अन्तिम प्रकाशन के बाद लगातार चले पुनरीक्षण अभियान में 10 हजार मतदाता और बढ़़ गए हैं। अब जनपद में कुल 14,74,209 मतदाता हो गए हैं।
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के बाद फोटोयुक्त मतदाता सूची को दुरुस्त करने के लिए चले संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के बाद मतदाता सूची का अन्तिम प्रकाशन किया गया। पहले जनपद में 14,64,052 मतदाता थे, जिसमें 7,84,159 पुरुष तथा 6,79,797 महिलाएं थीं। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर निरन्तर अपडेशन कार्यक्रम चलाया गया और नामांकन प्रक्रिया के अन्तिम दिन 9 अप्रैल तक नए मतदाता जोड़े गए। इस प्रक्रिया से जनपद में 10 हजार से अधिक मतदाता बढ़ गए। अब जनपद में 14,74,209 मतदाता हो गए हैं, जिसमें 7,89,466 पुरुष तथा 6,84,676 महिलाएं शामिल हैं। साथ ही 67 किन्नर मतदाता भी वोट डालेंगे। फोटोयुक्त मतदाता सूची के नाम जोड़ो अभियान के बाद बबीना में 3,22,721 मतदाता में से 1,72,453 पुरुष व 1,50,254 महिलाएं हैं। झांसी सदर विधानसभा में 4,05,984 मतदाता में से 2,18,383 पुरुष तथा 1,87,576 महिलाएं हैं। इसी प्रकार मऊरानीपुर विधानसभा में 4,03,509 में से 2,14,738 पुरुष तथा 1,88,758 महिला मतदाता हैं। गरौठा विधानसभा में 3,41,995 में से 1,83,892 पुरुष तथा 1,58,088 महिला मतदाता हैं। इसके अलावा बबीना में 14, झांसी सदर में 25, मऊरानीपुर में 13 तथा गरौठा विधानसभा क्षेत्र में 15 थर्ड जेण्डर मतदाता हैं।

LEAVE A REPLY