देश में दोबारा बनने जा रही है भाजपा सरकार- उमा भारती

- प्रत्येक कार्यकर्ता के लिये हर समय रहूंगा उपलब्ध -अनुराग विश्वनाथ शर्मा - कार्यकर्ता सम्मेलन में बूथ स्तर पर और अधिक जोर दिये जाने का आव्हान

0
1061

झाँसी। भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री उमा भारती ने कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा का मुकाबला किसी भी दल से नही हैं। भारतीय जनता पार्टी की सरकार देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में दोबारा पूर्ण बहुमत के साथ बनने जा रही है। लोगों को भाजपा से ही आस है। लोकसभा चुनाव में उन्होंंने सपा और बसपा के गठबंधन को ठगबंधन करार दिया। उन्होंंने कहा कि कांग्रेस इस मुकाबले में कहीं नहीं है। केन्द्रीय मंत्री एवं क्षेत्रीय सांसद सुश्री भारती यहां इलाहाबाद बैंक-स्टेशन रोड स्थित झांसी-ललितपुर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अनुराग शर्मा के चुनावी कार्यालय में आयोजित पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित कर रही थी। उन्होने भाजपा प्रत्याशी अनुराग शर्मा को विजयश्री का आर्शीवाद दिया।
उन्होंंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता चुनाव में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुये प्रत्येक मतदाता को भाजपा की नीति और योजनाओं से अवगत करायें। केन्द्र और प्रदेश की भाजपा सरकार आमजनों के हित में बहुत अच्छा कार्य कर रही हैं। इसका सीधा लाभ भाजपा को लोकसभा चुनाव में मिलने जा रहा है। उन्होने प्रत्येक बूथ पर कड़ी मेहनत कर भाजपा की सरकार पुनः बनाने के लिये कार्यकर्ताओं से आव्हान किया। उन्होने कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीढ़ की हड्डी बताया। झांसी-ललितपुर लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी प. अनुराग विश्वनाथ शर्मा ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिये लोग भाजपा को ही वोट करेंगे। देश के लिये भारतीय जनता पार्टी की सरकार होना बहुत जरूरी हैं। देश को मजबूत बनाने के लिये एक बार और मोदी सरकार की आवश्यकता है। उन्होंंने कहा कि वे हमेशा पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता के लिये हर समय उपलब्ध है और रहेंगे। उन्होने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को चाहिये कि वे अपने आप को भाजपा प्रत्याशी प. अनुराग विश्वनाथ शर्मा मानकर चुनाव में जुट जायें। चुनाव में भाजपा प्रत्याशी की जीत प्रत्येक कार्यकर्ता की जीत होगी। इस मौके पर झांसी महानगर के महापौर रामतीर्थ सिंघल, सदर विधायक रवि शर्मा, बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा आदि ने भी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया और भाजपा प्रत्याशी अनुराग विश्वनाथ शर्मा को भारी मतों से विजय बनाने का आव्हान किया।

इसके पूर्व भाजपा प्रत्याशी अनुराग विश्वनाथ शर्मा ने बरूआसागर और मऊरानीपुर क्षेत्र में जनसम्पर्क कर लोगों से दुबारा भाजपा सरकार बनाने के लिये वोट मांगें। मऊरानीपुर में रामनवमी की शोभायात्रा श्री संकट मोचक मन्दिर से शुरू हुयी। इसमें भाजपा प्रत्याशी अनुराग विश्वनाथ शर्मा शामिल हुये। उन्होने भगवान राम से प्रेरणा लेने का आव्हान सभी से किया। यहां पर उनके साथ मऊरानीपुर विधायक बिहारी लाल आर्य, अरूण सिंह, हरिमोहन दुबे, सरोज दुबे, नरेन्द्र दमेले, अखिलेश गुप्ता, भारती आर्य, अभिषेक बिरथरे, डा. अनिल राज, रमेश श्रीवास, भीम सिंह परिहार, महेन्द्र पाठक, अखिलेश सेठ, वीरेन्द्र अग्रवाल, राजेश बिलहटिया, डा. अशीष मिश्रा, अमित चतुर्वेदी, उदय सिंह सोलंकी, कन्हैयालाल मोदी, मनीष खेबरिया, गोविन्द दमेले, ओमप्रकाश पोद्दार, जीतेन्द्र श्रीवास, सुमन बिलहाटिया, रमाकान्त चौधरी, रामबाबू पिपरसानिया, रानू तिवारी, शीला साहू, मोनू बंगरा, महेश बंगरा आदि लोग उपस्थित रहे। मऊरानीपुर के पूर्व भाजपा प्रत्याशी अनुराग विश्वनाथ शर्मा ने बंगरा में जनसम्पर्क कर लोगों से वोट मांगे।

LEAVE A REPLY