अरमान को दी गई काव्यात्मक श्रद्धांजलि

0
683

झांसी। शास्त्री विश्व भारती संस्कृति शोध संस्थान शास्त्री भवन सीपरी बाजार में मासिक साहित्यिक सरस काव्य संगोष्ठी हुई। गोष्ठी की अध्यक्षता त्रिभुवननाथ त्रिवेदी व्यंगेश द्वारा की गई। मुख्य अतिथि डा. शंकरशरण तिवारी एवं विशिष्ट अतिथि गौरीशंकर उपाध्याय सरल, नारायणदास समाधिया, हरगोविंद कुशवाहा उपाध्यक्ष अन्तर्राष्ट्रीय बौद्ध संस्थान राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त, मदन मानव, अखिलेश नारायण त्रिपाठी, सुभाषचन्द्र, दिनेश गुरूदेव रहे। गोष्ठी का शुभारम्भ श्रीमती बृजलता मिश्रा द्वारा प्रस्तुत किया गया। तत्पश्चात हरशरण शुक्ल, कृष्ण मुरारी श्रीवास्तव, भगवान सिंह राही, श्रीमती सुमन मिश्रा, साकेत चतुर्वेदी, रामबिहारी, जमुना प्रसाद सरसैया, नियाज महोबी, नेहा चाचरा, डा. रामशंकर, श्याम शरण नायक, रजोश तिवारी, संध्या निगम, नाथूराम शर्मा, रामस्वरूप त्रिपाठी, काशीराम सेन आदि सभी कवियों एवं शायरों ने सरस पे्ररक काव्य पाठ किया। डा. नीति शास्त्री संयोजिका द्वारा मतदान करने की शपथ दिलायी। गोष्ठी के अंत में विख्यात कवि प्रदीप चैबे एवं झांसी के गुरूप्रसाद तिवारी अरमान के आकस्मिक निधन पर मौन श्रद्धांजलि दी।

LEAVE A REPLY