क्षेत्र का विकास भाजपा सरकार में ही सम्भव – उमा भारती

0
1356

झांसी/ललितपुर। महरौनी और ललितपुर में भाजपा प्रत्याशी प. अनुराग विश्वनाथ शर्मा के समर्थन में कार्यकर्ता सम्मेलन और आमसभा काआयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व केन्द्रीय मंत्री उमा भारती ने भाजपा झांसी-ललितपुर लोकसभा प्रत्याशी प. अनुराग विश्वनाथ शर्मा को विजय श्री का आशीर्वाद प्रदान किया।
उन्होंंने कहा कि देश-प्रदेश और क्षेत्र का विकास केवल भाजपा सरकार में ही संभव है। केन्द्र की मोदी सरकार और प्रदेश की योगी सरकार तेज गति से विकास कर रही हैं। इसका लाभ सभी प्रत्याशियों को मिलने जा रहा है। उन्होंने कहा कि अपने सांसद काल में उन्होंने विकास की लड़ाई लड़ी है और केन्द्रीय निधि से क्षेत्र में चारों ओर सड़कों का जाल बिछाने का काम किया। सारे भारत में दो ही डिफेंस कारीडोर मंजूर हुये थे, जिन्हें वह अपनी मेहनत से बुन्देलखण्ड में लायीं और झांसी उसका मुख्यालय बनवाया। उन्होंने कहा कि केन-बेतवा जोड़ योजना में ललितपुर जिले के लिए बेहतरीन पेयजल उपलब्ध कराये जाने की व्यवस्था है। उन्होंने कहा कि वे क्षेत्र को विकसित करने के लिए अभी और प्रयास करेंगी कि यहां का नौजवान रोजगार के लिए बाहर न जाये, बल्कि बाहर से लोग यहां रोजगार की तलाश में आयें।

भारतीय जनता पार्टी ललितपुर द्वारा आयोजित आमसभा, कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुये प्रत्याशी प. अनुराग विश्वनाथ शर्मा ने भाजपा सरकार की जनहितैषी योजनाओं, विकास कार्याें को बारी-बारी आमजन के समक्ष रखा। उन्होने कहा कि झांसी-ललितपुर के समग्र विकास के लिये केन्द्र में पुनः मोदी सरकार की आवश्यकता हैं। उन्होंने कहा कि बुन्देलखण्ड में औषधि, खनिज, रसायन विज्ञान शिक्षा के क्षेत्र में काफी रोजगार की संभावनाएं हैं और हम सब को मिल कर इस ओर प्रर्याप्त प्रयास करना है। यहां पर उपस्थित भारी जन समुदाय से भाजपा प्रत्याशी अनुराग शर्मा को खूब समर्थन मिला। सम्मेलन को जिलाध्यक्ष जगदीश लोधी, क्षेत्रीय मंत्री सुधीर सिंह, राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ, बबीना विधायक राजीव सिंह, जे.के. सिंह, संजीव ऋंगिऋषि, जयदेव पुरोहित, रजनी साहू ,किरन सेन, लक्ष्मी रावत, राजेश लिटोरिया, अशोक गोस्वामी, हरीराम निरंजन, गन्धर्व लोधी, अशोक रावत, अजय पटैरिया, अनिल अंचल, इकबाल वेग, रमेश लोधी, आशीष रावत, हरिश्चंद्र रावत, रत्नेश तिवारी आदि ने भी सम्बोधित किया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जगदीश सिंह लोधी एड ने की और संचालन सांसद प्रतिनिधि प्रदीप चौबे ने किया।

आभार महरौनी नगर अध्यक्ष आशुतोष सिंह सेंगर ने व्‍यक्‍त किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक देवेंद्र सिंह मदनपुर, भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री संजीव श्रृंगीऋषि,क्षेत्रीय उपाध्यक्ष जे के सिंह, क्षेत्रीय मंत्री सुधीर सिंह, सहकारी बैंक अध्यक्ष हरीराम निरंजन, झांसी सहकारी बैंक अध्यक्ष जयदेव पुरोहित, निवर्तमान अध्यक्ष रमेश कुमार सिंह लोधी, अशोक गोस्वामी, प्रेमचंद पटैल, विधानसभा संयोजक हरिश्चन्द्र रावत, अरविंद कौशिक, विधानसभा प्रभारी, हरीराम लोधी एड, आशीष रावत, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती रजनी साहू, महरौनी नगरपंचायत अध्यक्ष श्रीमती कृष्णा सिंह, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रान्तीय उपाध्यक्ष अनिल जैन अंचल, महामंत्री राजकुमार चूना, बब्बूराजा बुन्देला,बंशीधर श्रीवास, गुड्डू अग्रिहोत्री,रामेश्वर सड़ैया,दीपक जायसवाल, सुरेश कोंते, कृष्ण निहारी कुशवाहा, देवेन्द्र गुप्ता,राखी ताम्रकार, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष गौरव गौतम, देवेन्द्र गुरु, नगर अध्यक्ष राजेश लिटौरिया, जिला मंत्री घनश्याम साहू, आलोक चैबे, रत्नेश तिवारी, गौरव चैधरी, बलराम सिंह, रतीराम सिंह,किसान मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री गंधर्व सिंह लोधी, किसान मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अजय पटैरिया, शशिशेखर पाण्डेय, विस्तारक सचिन तिवारी, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष श्रीमती किरण सेन, लक्ष्मी रावत, वृजभूषण दीक्षित, देवेन्द्र तिवारी, राजीव वाजपेई, भावना गोस्वामी, पुष्पा झांसी, रजनी अहिरवार, शहनाज़ बानो, कशिश नामदेव, अवतार अण्डेला, नीरज गोना, विट्टूराजा जाखलौन, प्रताप विक्रम सिंह यादव, वृजभूषण कटारे, अरुण द्विवेदी, महेश भैया, अनुराग शैलू, मनीष अग्रवाल, रामसेवक गुप्ता,चन्द्रशेखर दुवे,अभय जैन,किंजिल्क हुण्डैत,मुन्ना लाल नांगल, महेंद्र सविता,दीपक पाराशर,जीतू राजा प्रधान, भूपेंद्र सिंह लोधी, जयराम सिंह लोधी, कमलापति रिछारिया, पवन कौशिक, उमाशंकर चैबे,प्रभाकर शर्मा,कल्लन कुशवाहा, रामबाबू राजपूत, वृजेन्द्र राजपूत , ध्रुव सिंह सिसौदिया, नील पटैरिया, गौरव दिगम्बर, अरविंद नरवरिया, मोहित सौनी , गजेन्द्र प्रताप सिंह लोधी, अनुराग जैन, सुधीर त्रिपाठी, डा तेजस्व श्रीवास्तव, डा एस पी पाठक , आदर्श जैन, राजीव हुण्डैत, अजय साईकिल,अमित तिवारी, अजय रावत, अजय नायक, कामता प्रसाद पाण्डेय, आशीष रिछारिया, सोनू चैवे , रामजू दुवे, सन्तोष नायक, अनीस वेग, विक्रान्त रावत, डा शशांक पाठक, सुरेन्द्र प्रताप रजक, फहीम वेग,दीपक सिंघी,जगभान कुशवाहा, सुमित चैवे नीतेश संज्ञा,रमन सरकार, संदीप बुन्देला,पार्थ चैबे,डा अविनाश देशमुख, देवेन्द्र बरौदिया, आलोक मयूर, नासिर मंसूरी, कैलाश गोरा, अंकित रावत, रवीन्द्र पाठक, श्रीराम विहारी कौशिक, रोहन रावत, विनोद नामदेव, मजबूत सिंह, गब्बर अहिरवार, ओमप्रकाश अहिरवार, पुरुषोत्तम कुशवाहा,अरस्तु उपाध्याय,छोटे सेन,कमला परिहार, देवेन्द्र गुरु जिला मीडिया प्रभारी भाजपा, ममता राजपूत,रेखा बाल्मीकि, रामेश्वरी सोनी,सुरेखा सोनी,रामरती रैकवार,मनीषा गिरि, पुष्पा साहू,रेखा परिहार,कमलेश,दीपक बावी, आकाश गुप्ता आदि उपस्थित रहे। इस अवसर पर सपा छोड़ कर भाजपा में आते पूर्व जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष अशोक रावत एवं मड़ावरा के व्लाक प्रमुख चन्द्रदीप रावत का एवं कांग्रेस छोड़ कर आये पूर्व जिला उपाध्यक्ष दिनेश गोस्वामी का जिलाध्यक्ष व नगरपालिका अध्यक्ष द्वारा तिलक लगाकर माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। वहींं महरौनी विधानसभा के ग्राम खितवांस, ग्राम छिल्ला, खितवार में प. अनुराग विश्वनाथ शर्मा ने जनसम्पर्क किया। जनसंपर्क के दौरान उनके साथ रामबाबू कटहरे, गोपाल सिंह पूर्व प्रधान, दिनेश गोस्वामी बूथ अध्यक्ष मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY