हर खेत को पानी, हर हाथ को काम दिलायेंगे: श्याम सुन्दर

0
834

झांसी। भाजपा सरकार के 5 वर्ष के शासनकाल में 18 करोड नौजवान बेरोजगार घूम रहे है बल्कि एक करोड से अधिक नौकरी करने वालों की छटनी कर दी गई है। भाजपा शासित प्रदेषों में पचास हजार से अधिक किसान आत्महत्यायें कर चुके है। यह बात गठबंधन प्रत्याशी श्याम सुन्दर सिंह ने अपने जनसंपर्क भ्रमण के दौरान कस्बा बार में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुये कही।

उन्होंने कहा कि भाजपा शासन में पिछडों, दलितों तथा अल्पसंख्यकों के साथ घोर अन्याय हुये हैं। इतिहास इस बात का गवाह है कि जब कभी देश के नौजवानों, पिछडों व दलितों ने एक जुटता दिखाई है तब न जाने कितने षासकों को अपनी कुर्सी गंवानी पडी है। कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुये उन्होंने कहा कि अबकी बार केंन्द्र की सरकार में सपा, बसपा, रालोद गठबंधन की महत्वपूर्ण भूमिका होगी परिणामस्वरुप किसानों, नौजवानों, व्यापारियों, दलितों, पिछडों एवं शोषितों के विकास के लिये हर सम्भव प्रयास होंगें। क्षेत्र के चहुंमुखी विकास का खाका खींचकर योजनाबद्ध तरीके से बिना भेदभाव के काम करया जायेगा जिससे हर खेत को पानी, हर घर को बिजली और हर हाथ को काम मिल सके।
सपा, बसपा, रालोद गठबंधन प्रत्याशी श्याम सुन्दर सिंह ने अपना जनसंपर्क कस्बा बबीना से शुरु किया। वे बबीना से सुकुवां ढुकुवां रोड, पूरा विरधा, पूरां कलां, हंसार, बुचेरा, खैरा, पारौन, लडवारी, झूमरनाथ मंदिर में स्थित प्राचीन शिव मंदिर प्रतिमा के दर्शन कर कस्बा बार पहुॅचें। जहॉ आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन मे संबोधित करने के बाद नगर भ्रमण किया व डोर टू डोर जन संपर्क कर विजय श्री का आर्शीवाद मांगा। जनसंपर्क के दौरान उनके साथ जिला पंचायत सदस्य मानसिंह यादव, धनीराम रजक, मनोज गुरुदेव, रामसेवक ठेकेदार, प्रधान बादाम सिंह नत्थीखेरा, राकिशन अहिरवार, संतोा अहिरवार, ओमप्रकाष अहिवार, फूलसिंह प्रधान, आशाराम झॉ, संतोष अग्रवाल, कैलाश लोधी, सुखलाल झॉ, खुशीराम, सतीष पठारी, विनय भोंडेले, इन्द्रपाल सिंह बुन्देला, करनपाल, वीरन पाल, विंद्रवान कुशवाहा, मलखान सिंह आदि मौजूद रहे।

गली मुहल्लेे में गठबंधन प्रत्‍याशी ने मांगे वोट

झॉसी। सपा, बसपा, रालोद गठबंधन के लोकसभा प्रत्याशी श्याम सुन्दर सिंह के प्रचार ने अब गति पकड़ ली है प्रचार दिनों दिन चरम पर है। सपा, बसपा एवं रालोद के कार्यकर्ता गांव-गांव, गली मुहल्ला, शहर व कस्बों में टोलियां बनाकर वोट मांग रहें है। इसी क्रम में बसपा महानगर अध्यक्ष मिर्जा करामत वेग के साथ बीकेडी के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष जवाहर सिंह भूरे, ज्ञान सिंह कुशवाहा, पूर्व अध्यक्ष चै0 अशलम शेर, राजेन्द्र सिंह कुशवाहा, पूर्व पार्षद भरत सिंह यादव, अयान अली हाशिमी, सीमा श्रीवास्तव, राहुल माल्या, सादाव अली, हरीकृश्ण सक्सेना, बसपा नगर अध्यक्ष शानू भाई, रमेश चैधरी, मीरा भारती, मेजर यादव, ने हंसारी, ग्वाल टोली, सान्ध्रानगर में जन संपर्क कर गठबंधन प्रत्याशी के लिये वोट मांगे।
वहीं पुष्पेन्द्र यादव ममना झॉसी विधान सभा प्रभारी के नेतृत्व में सीपरी बाजार, नन्दन पुरा, खातीबाबा, नई बस्ती, भट्टागांव आदि क्षेत्रों में भ्रमण कर युवा नेता संग्राम सिंह यादव बमेर के निवास स्थान नन्दनपुरा में कार्यकर्ताओं की बैठक ली । इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सपा, बसपा, रालोद गठबंधन पूरे प्रदेश में दोनो पार्टियों के कार्यकर्ता उत्साहित है और अपने गठबंधन प्रत्याशी को विजयश्री दिलाने में दिन रात एक कर रहे है। इस अवसर पर राहुल सक्सेना, महेष कश्यप, शकील खान, बंटी खटीक, हनीफ मंसूरी, पवन लहार, शैलेन्द्र यादव, सागर शर्मा, आकाश मलिक, कौशल खरे, मंगल श्रीवास्तव, अभिषेक श्रीवास्तव, गणेश प्रजापति, दीपक नगरा, अवनीष रायकवार, अरविन्द रायकवार आदि उपस्थि रहे।
बसपा के मण्डल कॉर्डिनेटर विजय कुमार कुशवाहा के साथ जितेन्द्र कुशवाहा, अशोक कुशवाहा, हरीमोहन श्रीवास, बालकिशुन एड0, राम किषुन एड0 एवं पूर्व जिला प्रभारी अजय चैधरी ने बंगरा, इटायल एवं अक्सेव में जन संपर्क किया।बसपा के लोकसभा प्रभारी जुगल किषोर कुशवाहा के साथ पूर्व जिलाध्यक्ष मदन अहिरवार, ग्यादीन कुशवाहा, अशोक कुशवाहा, रमेश कुशवाहा प्रधान मैलोनी आदि ने कस्बा मऊरानीपुर में जन संपर्क किया। जिला पंचायत सदस्य यशेन्द्र राजपूत के साथ शशिकान्त राजपूत, संतोष नन्ना, वीर सिंह प्रधान बराटा, घनाराम राजपूत, बहादुर सिंह बरल, रामकुमार राजपूत ने रुंद्र करारी, हस्तिनापुर, अम्बाबाय, कसोधन एवं रक्सा में जनसंपर्क किया।

LEAVE A REPLY