भाजपा चाहती है देश में मजबूत सरकार – पं अनुराग विश्‍वनाथ शर्मा

-जनसम्पर्क कार्यक्रम में भाजपा प्रत्याशी अनुराग शर्मा ने लोगों से मांगा आशीर्वाद -लोगों से अपार स्नेह मिलता देख भाजपाई गद्गद

0
1219

झांसी। भाजपा के झांसी- लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी प अनुराग शर्मा ने गुरूवार को अपने जनसम्पर्क के दौरान लोगों को भारतीय जनता पार्टी सरकार की उपलब्धियां गिनाई, तो कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा देश में मजबूत सरकार चाहती है, जबकि विपक्ष मजबूर सरकार चाहता है। उन्होंने दावा किया कि नरेन्द्र मोदी ही देश में मजबूत सरकार दे सकते हैं। मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए भाजपा प्रत्याशी अनुराग शर्मा नेे महंगाई को काबू में रखने, विकास को गति देने के साथ नोटबंदी और भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने की दिशा में उठाए गए मोदी सरकार के सुधारों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का इतिहास घोटालों और भ्रष्टाचार से भरा है। उन्होने कहा कि सपा-बसपा का गठबंधन सिर्फ ढकोसला है। इस गठबंधन का कोई स्तर नहीं है और सही अर्थ में ये ठगबंधन है। इन नेताओं को 2014 एवं 2017 के चुनाव में जनता प्रदेश से नकार चुकी है। उन्होने कहा कि देश और प्रदेश का विकास भाजपा सरकार ही करा सकती है।

गुरूवार को भाजपा प्रत्याशी अनुराग शर्मा का जनसम्पर्क कार्यक्रम ललितपुर के ग्राम मसौराकलां से शुरू हुआ। यहां पर कार्यकर्ताओं ने अनुराग शर्मा का जोरदार स्वागत किया। खुर्द, बिरधा मंडल में जनसम्पर्क के दौरान राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ मन्नू कोरी, जिलाध्यक्ष जगदीश लोधी, अभिनव गौड, अशोक रिछारिया, जीतू राजा बुन्देला, देवेंद्र सिंह पूर्व विधायक, विक्रम सिंह, राजू राजा नाराहाट, के पी सिंह, मनोज कुशवाहा, हरिराम निंरजन, हरिओम, मेहरबान पटेल , राकेश, गर्धव सिंह लोधी, नंदकिशोर,पुनीत चैरासिया, इंद्र सिंह लोधी, नीरज तिवारी, इमरत पटेल, भरत राजपूत, अच्छेलाल कुशवाहा, कामता प्रसाद सेन, हरिओम पाराशर, चंद्रशेखर पंथ, नीरज तिवारी, अजय पटैरिया, प्रदीप चैबे, रमेश लोधी, सुरेश टौंटे, अशोक रावत, अशोक गोस्वामी, अरविंद कौशिक, धर्मेंद्र पाठक, गन्धर्व लोधी, इन्दर सिंह लोधी, रत्नेश तिवारी,सुनील शर्मा, शालिगराम पुरोहित, दिनेश गोस्वामी, रामजी सितौरिया, सोनू चैबे, अभिनय गुप्ता, अजीत सिंह, दुर्गेश पांडे समेत अधिक संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वही बिरधा में कार्यालय शुभारंभ और जनसम्पर्क के दौरान भाजपा प्रत्याशी अनुराग विश्वनाथ शर्मा के समर्थन में जनसैलाब उमड़ पडा। पाली में महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर उनका स्वागत किया। बालाबेहट, डोंगराकलां, गौना, नाराहट, डौगराखुर्द, पटना, पारौल आदि क्षेत्रों में जनसम्पर्क कर मोदी सरकार को दुबारा लाने की अपील भाजपा प्रत्याशी प अनुराग शर्मा ने की। उन्होने कहा कि वे क्षे़त्र की समस्याओं को दूर करने के लिये कार्यकर्ताओं के बीच हर समय उपलब्ध रहेंगे। इसके अलावा महरौनी विधानसभा के गांव नैनवारा, सैदपुर, ओसाडुमल, भड़ौला,लुहर्रा, डोगरा, इकौना में जनसम्पर्क के दौरान उनके साथ धमेंद्र सिंह कुशवाहा,(राज्य मंत्री प्रति निधि) ,अच्छेलाल कुशवाहा प्रधान खिरिया लटकनजू, प्यारेलाल कुशवाहा प्रधान गौना,बालकिशन नेता गौना, घनश्याम खिरिया, बिंदे माथे, भगवानदास कुशवाहा गुरयाना, राजकुमार (राधे) कुशवाहा नगर अध्यक्ष -कुशवाहा समाज महरौनी ललितपुर आदि उपस्थित रहे।

उधर विधानसभा मउरानीपुर क्षेत्र में डॉ सचिन जैन की अगुवाई में डॉ आर. के. सोनी , अभिषेक गुप्ता , राजेश खरे व अभिषेक झा ने बरुआसागर , बंगरा ,रानीपुर ,सिंघपुरा व मऊरानीपुर के विभिन्न डॉक्टरों डॉ आशीष सोनी, लखन लाल सोनी , डॉ बद्री , डॉ एन. के जैन , डॉ सुशील हायरण ,डॉ पांडेय जी ,डॉ अश्वनी ,डॉ मनोज आर्य , मोहन श्रोती , के एन कुशवाह, डॉ एन आर गुप्ता ,गोर लाल डॉ आर इन गुप्ता डॉ कपिल जैन डॉ रिछारिया,डॉ एस सी राजपूत डॉ दवेंद्र पंड्या आदि चिकित्सकों व दवा विके्रताओं से मिलकर भाजपा प्रत्याशी अनुराग शर्मा के लिये वोट मांगे।

महिलाओं ने भी झोंकी ताकत, मांगे वोट


झांसी। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के तत्वावधान में भाजपा प्रत्याशी प अनुराग शर्मा की घर्मपत्नि श्रीमती पूनम शर्मा ने झांसी न्यायलय परिसर में अधिवक्ताओं से सम्पर्क कर भाजपा प्रत्याशी अनुराग शर्मा को भारी मतो से जिताने की अपील की। उन्होने विकास के नाम पर मोदी सरकार को दुबारा लाने का आव्हान किया। इसके अलावा उन्होने झांसी तहसील,पानी वाली घर्मशाला, गणेश मंदिर आदि क्षेत्रों में जनसम्पर्क कर भाजपा प्रत्याशी अनुराग शर्मा को भारी मतों से जिताने की अपील की। इस मौके पर उनके साथ अर्पणा दुबे, कष्णा सक्सैना, कुसुम कुशवाहा, ज्योति गौर, आरती शर्मा, रजनी सैंगर, पिंकी कोष्टा, कविता शर्मा,नीरजा गुप्ता, कनक शिवहरे, सीमा रायकवार, मधु दुबे आदि उपस्थित रही।

शुक्रवार को भी ललितपुर में होगा भाजपा का जनसम्पर्क

ललितपुर। भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी पं अनुराग शर्मा शुक्रवार को भी ललितपुर में रहेंगे। उनका जनसम्पर्क कार्यक्रम ललितपुर के ग्राम बुढवार, गनगौर, दैलबौरा, जखौरा, बरौदा स्वामी, ननौरा, किसलवास, गुरसौरा, तुवन मंदिर में होगा। यहां पर अधिक संख्या मंे भाजपा कार्यकर्ता प्रत्याशी के साथ लोगों से देश मेें एक फिर मोदी सरकार लाने के लिये भाजपा प्रत्याशी अनुराग शर्मा को भारी मतों से जिताने की अपील करेंगे।

LEAVE A REPLY