खुले रहेंगे द्वार, भरपूर होगा विकास – अनुराग शर्मा

- कई बसपाईयों ने थामा कमल, भाजपा की सदस्यता ली

0
1663

झांसी। झांसी-ललितपुर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी पं. अनुराग शर्मा ने कहा कि भाजपा की नीतियां ही देश और क्षेत्र का विकास कर रही हैं और आगे भी ये विकास करेंगी। उन्होने कहा कि उनके दिल में बुन्देलखण्ड का विकास बसता है, वे यहां के विकास के लिये हर संभव प्रयास बहुत पहले से ही करते आये है। उनके पिता कीर्तिशेष पं. विश्वनाथ शर्मा ने यहां के विकास के लिये शिक्षा, स्वास्थय और पेयजल आदि क्षेत्र में काफी कार्य किये है, उनके आर्दशों पर उन्हें चलना है।
सोमवार को झांसी-ललितपुर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी पं. अनुराग शर्मा मउरानीपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामों में अपने जनसम्पर्क अभियान को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंंने कहा कि उनके द्वार हमेशा जनता-जनार्दन के लिये खुले रहेेंगे। भाजपा सरकार में यहां का भरपूर विकास होगा। वे जन समस्याओें को दूर करने और क्षेत्र के विकास के लिये हमेशा तत्पर रहेंगे। जनसम्पर्क कार्यक्रम की शुरूआत मउरानीपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बडागांव से हुयी। यहां पर स्थानीय कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा प्रत्याशी पं. अनुराग शर्मा का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। भाजपा प्रत्याशी पं. अनुराग शर्मा ने लोगों को भाजपा सरकार की उपलब्धियां बताते हुये एक बार फिर भाजपा सरकार लाने की जरूरत बतायी। उन्होंंने सभी से आशीर्वाद लिया। इसके बाद ग्राम चुरारा, भानपुरा, घाटकोटरा, भडरा, भदरवारा, धबाकर, बम्हौरी, सिजारीबुजुर्ग, इटायल, तिलैरा, अक्सेव, गडवा, रेवन, ककवारा, स्यावरी, सुहागपुरा, कोटरा आदि क्षेत्रों में भाजपा प्रत्याशी पं. अनुराग शर्मा लोगों को केन्द्र की भाजपा सरकार द्वारा देशहित में लिये गये निर्णयों से सभी को अवगत कराया। क्षेत्रीय विधायक बिहारीलाल आर्य ने लोगों से झांसी-ललितपुर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी पं. अनुराग शर्मा को भारी मतों से जिताने की अपील की। उन्होने कहा कि भाजपा सरकार ही देश-प्रदेश के विकास के लिये तत्पर है। विपक्षी दल इतिहास में पहली बार एक साथ मिलकर भाजपा को हराना चाहतेे है लेकिन जनता भाजपा के साथ है। लोगों को देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर बहुत विश्वास है। देश में एक बार फिर भाजपा सरकार बनने जा रही है।
इस दौरान अशोक सिंह परिहार, चंदशेकर अर्जरिया, करन सिंह राना, राघवेंद्र सिंह, मिथलेश सिंह, जयंत सिंह, जयराम कुशवाहा, करन सिंह राणा, मिथलेश सिंह, विक्रम सिंह, राहुल प्रताप, राम प्रकाश पटेल, जयदेव, जय प्रकाश, रमेश श्रीवास, रोहित पटेल, प्रदीप खरे, जयंती राज, हेमंत सिंह, रिंकू पालर, श्रीमती सरोज दुबे, सुमन बिलहाटिया, शीला सेठ, सोहन मिश्रा, राम कुमार प्रधान कोटरा, वेद प्रकाश शुक्ला, आदि ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित किया। जनसम्पर्क कार्यक्रम में प्रमोद कुमार, ब्रज पाल, अनुज कुमार, लालाराम, राघवेन्द्र, आशाराम, संजीव पाल, रितुराज, आशीष अहिरवार, हरवंश आदि ने बसपा से अलग हो भाजपा की सदस्यता प्राप्त की। सभी का भाजपा प्रत्याशी पं. अनुराग शर्मा ने माला पहनाकर स्वागत किया। सभी ने एक स्वर में भाजपा प्रत्याशी अनुराग शर्मा को जिताने और देशहित में एक बार फिर मोदी सरकार लाने का आव्हान किया।

भाजपा प्रत्याशी पं. अनुराग शर्मा के परिजनों ने मांगे वोट

झांसी। झांसी-ललितपुर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी पं. अनुराग शर्मा के पक्ष में भाजपा महिला मोर्चा भी खूब माहौल बना रही है। महिलाओं के सम्मान में भाजपा मैदान में आदि नारों के साथ महिलाओं ने सोमवार को पुलिया नम्बर 9 क्षेत्र में घर-घर जाकर जनसम्पर्क किया। भाजपा प्रत्याशी पं. अनुराग शर्मा की धर्मपत्नि श्रीमती पूनम शर्मा ने लोगों को सम्बोधित करते हुये कहा कि देश में मोदी और प्रदेश की योगी सरकार सबका साथ-सबका विकास के मूलमंत्र पर कार्य कर रही है। देश और क्षेत्र का विकास भाजपा सरकार में ही निहित है। उन्होने भाजपा प्रत्याशी पं. अनुराग शर्मा को भारी मतों से जिताने की अपील लोगों से की। उनके साथ सदर विधायक रवि शर्मा की धर्मपत्नि श्रीमती सुनीता शर्मा, कुसुम कुशवाहा, कृष्णा सक्सैना, ज्योति गौर, आरती शर्मा, सीमा रायकवार, पूनम शर्मा, रश्मि अरोरा, आशा सोनी, संगीता शर्मा, नेहा शर्मा आदि महिलायें साथ रही। उधर शाम को बडागांव गेट बाहर क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी पं. अनुराग शर्मा की पुत्री तारिणी शर्मा ने देवप्रिया उक्सा, रितु माटा और अर्पणा दुबे के साथ जनसम्पर्क कर लोगों से एक बार फिर मोदी सरकार लाने के लिये भाजपा प्रत्याशी पं. अनुराग शर्मा को भारी मतों से जिताने की अपील की।

LEAVE A REPLY