धूमधाम से मनाया गया भगवान परशुराम जंयती समारोह

-विशाल शोभायात्रा रही कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण -संगोष्ठी में हुआ सामाजिक चिंतन, वरिष्ठजनों ने रखे विचार, एकजुटता पर दिया गया बल

0
616

झांसी। भगवान परशुराम सेवा संस्थान के तत्वावधान में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी रविवार को भगवान परशुराम जंयती समारोह धूमधाम से मनाया गया । इसके तहत विविध कार्यक्रम हुये। कार्यक्रम में आकर्षण का केन्द्र भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा रही।
भगवान परशुराम सेवा संस्थान के तत्वावधान में श्री लक्ष्मी व्यायाम मंदिर प्रांगण से भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा निकाली गयी। इसमें प्रभु श्री राम दरबार, भगवान श्री शिवपरिवार, प्रभु श्री कृष्ण दरबार की झांकिया शामिल हुयी, तो वही बग्गी पर सबार भगवान परशुराम के स्वरूप लोगों के बीच आकर्षण का केन्द्र रहे। बैण्डबाजों पर भक्तिमय धुन बज रही थी। शोभायात्रा एलवीएम से प्रारंभ होकर, खण्डेराव गेट, पंचकुईया, कोतवाली, गंधीगर टपरा, सर्राफा बाजार, मानिक चौक, बड़ाबाजार, गांधी रोड, सुभाष गंज, रानीमहल, सिंधी तिराहा, कोतवाली होती हुयी पुन: प्रारंभ स्थल पर संगोष्ठी के रूप में परिवर्तित हो गयी। संगोष्ठी में भगवान परशुराम की महिमा, उनके आर्दशों के साथ ही सामाजिक चिंतन भी किया गया। सभी वक्ताओं ने समाज की एकजुटता पर बल दिया। संगोष्ठी में समाज के वरिष्ठ जनों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में अतिथियों के रूप में सदर विधायक रवि शर्मा, भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी अनुराग शर्मा, अनुराधा शर्मा, ब्रजेन्द्र व्यास डमडम महाराज आदि उपस्थित मुख्य रूप से उपस्थित रहे। शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। इस दौरान पुरूषोत्तम स्वामी, गोकुल दुबे, चन्द्रशेखर तिवारी, अनिल, राजीव बबेले, राजीव तिवारी, विनोद अवस्थी, मैथली मुदगिल, प्रदीप शर्मा, विवेक गोस्वामी, कविता शर्मा आदि उपस्थित रहे। ‌संचालन अंचल अड़जारिया ने किया।

LEAVE A REPLY