नगर निगम में हुआ शपथ ग्रहण कार्यक्रम

0
759

झाँसी। नगर निगम झाँसी में उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान नगर निगम द्वारा नवनिर्वाचित सांसद अनुराग शर्मा का सम्मान समारोह भी आयोजित किया। कार्यक्रम के अध्यक्ष झाँसी के महापौर रामतीर्थ सिंघल एवं मुख्य अतिथि झाँसी सदर विधायक रवि शर्मा थे। इस दौरान नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई।


इस दौरान सांसद ने नवनिर्वाचित सदस्यों को कहा कि जनप्रतिनिधि बनने पर व्यक्ति अधिक ज़िम्मेदार और जनता के प्रति उत्तरदायी हो जाता है तथा उसे अपने आचरण और कर्त्तव्य से इस जवाबदेही को पूरी तरह निभाना चाहिए। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष जमुना कुशवाहा, नगर अध्यक्ष प्रदीप सरावगी, सुधीर सिंह आदि उपस्थित रहे। अंत में आभार बॉबी गुप्‍ता ने व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY