अच्‍छे कार्य पर रेल कर्मचारी हुए सम्‍मानित

0
1123

झांसी। विशिष्ट कार्य के लिए मंडल रेल प्रवंधक द्वारा नकद राशि एवम प्रशस्ति पत्र देकर रेल कर्मचारियों को सम्मानित किया।
बता दें कि 11.6.2019 केरला एक्सप्रेस में सवार यात्रियों के साथ हुई दुःखद घटना के दौरान आकस्मिक सूचना प्राप्त होने पर अत्यंत विषम परिस्थिति में किये गए सराहनीय कार्य के लिए मंडल रेल प्रवंधक झांसी के निर्देश पर विशिष्ट सहयोग प्रदान करने पर कई कर्मचारियों को स्टेशन निदेशक झांसी अनुपम सक्सेना ने नगद राशि एवम प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

इसमे मुख्य टिकट निरीक्षक रवि शुक्ला, उप मुख्य टिकट निरीक्षक उमर खान, मुख्य पार्सल पर्यवेक्षक जितेंद्र कुमार, मुख्य पार्सल पर्यवेक्षक लक्ष्मण कुशवाहा, मो वाज़िद खान टी .एन. सी शामिल रहे। इस कार्यक्रम के दौरान शैलेन्द्र यादव ने आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY