आधी रात को जन्मे कृष्ण कन्हाई, इस्कॉन में बजी बधाई

0
1131

झांसी। इस्कॉन के तत्वावधान में श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा हैं। शनिवार की मध्यरात्री भगवान श्री कृष्ण जन्म पर महाआरती की गयी। इस खास मौके का साक्षी बनने के लिये मंदिर में हजारों श्रृद्धालु उपस्थित हुये। सुबह मंगलआरती, भगवान का अभिषेक व श्रृंगार ने सभी का मनमोह लिया। पूरा मंदिर प्रांगण भगवान की जन्म बधाईयों से गुंजायमान रहा।

अंतर्राष्ट्रीय कृष्णभावनामृत संघ के तत्वावधान में अन्दर सैंयर गेट स्थित हरे कृष्ण मंदिर इस्कॉन में जन्माष्टमी पर प्रात:काल भगवान श्री कृष्ण-राधा जू का मंगलआरती की गयी। भगवान का श्रृंगार, आरती दर्शन व गूरू पूजा की गयी। वृंदावन से पधारे वृंदावन चंद्र दास गोस्वामी महाराज ने भक्तों को भगवान के अवतरण, अवतरण होने का उद्देश्य, भगवान की बाल- लीलाओं को बड़े सुंदर ढंग से श्रृवण कराया। शाम को भजन कीर्तन किये गये। संध्या आरती के बाद भगवान का अभिषेक किया गया। जो देर रात तक चला। रात्रि ठीक 12 बजते ही मंदिर शंखो की आवाज से गुंज उठा। भगवान श्री कृष्ण के जन्म लेते ही चारों ओर बधाईयां गायी जाने लगी। भगवान की महाआरती की गयी। इसके बाद प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान मेयर रामतीर्थ सिंघल, विधायक रवि शर्मा, राजीव परीछा, एमएलसी रमा निरंजन, पूर्व विधायक दीपनरायण सिंह यादव, अनुराधा शर्मा, सुरेन्द्र राय, महामुनि दास, श्रीराम यादव, अशोक सेठ, अशोक गुप्ता, प्रभु सेठ, अजय अग्रवाल, राजेश पुरोहित आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मंदिर अध्यक्ष ब्रज भूमि दास एवं आभार पीयूष रावत ने व्यक्त किया।

र‍िपोर्ट – प्रभात साहनी

LEAVE A REPLY