प्रदेश अध्यक्ष बीजेपी का कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

0
661

हमीरपुर। विधानसभा उपचुनाव और संगठन के चुनाव को लेकर प्रत्‍याशी अपनी दमखम दि‍खाने को तैयार हैं और इसका नतीजा है क‍ि आज प्रदेश अध्‍यक्ष के आगमन पर सभी ने जहां अपनी ताकत का प्रदर्शन क‍िया, तो कईयों ने प्रदेश अध्‍यक्ष के स्‍वागत में कोई कसर नहीं छोड़ी। वहीं प्रदेश अध्‍यक्ष व स्‍थानीय संगठन ने सभी की जानकारी लेकर प्रत्याशी के नाम के लिए पदाधिकार‍ियों के साथ चर्चा प्रारंंभ की।

जनपद हमीरपुर के दुर्गा मंदिर के पास प्रदेश अध्यक्ष का कार्यकर्तों ने फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। बैठक में परिवहन मंत्री अशोक कटारिया सहित सांसद विधानसभा प्रभारी और क्षेत्रीय अध्यक्ष शामिल हुए। यह बैठक जिला मुख्यालय के झलकारी सभागार में आयोज‍ित की गई। बता दें क‍ि हमीरपुर सदर सीट भाजपा विधायक अशोक सिंह चंदेल के जेल जाने के बाद खाली हुई थी। इस पर उप चुनाव का बिगुल बज चुका है और सपा बसपा ने अपना प्रत्याशी भी घोषित कर दिया है। अभी भाजपा अपना प्रत्याशी घोषित नहीं कर सकी है। भाजपा में अभी टिकट को लेकर मंथन चल रहा है और उसी मंथन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को हमीरपुर आना पड़ा है। उन्होंने भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ गुप्त बैठक भी की और कार्यकर्ताओं से स्‍थि‍त‍ि को जाना।

रिपोर्टर मुहम्मद मुख्तार राठ जिला हमीरपुर उत्तर प्रदेश

LEAVE A REPLY