व्यापारियों का सम्मान सर्वोपरि – संजय पटवारी

उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल द्वारा आयोज‍ित सम्मान समारोह में जुटे व्यापारी

0
1638

बबीना(झांसी)। बबीना नगर में स्‍थानीय गणेश मंदिर के पास आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय पटवारी व बबीना नगर के प्रतिष्ठित एवं गणमान्य व्यापारियों का सम्मान समारोह उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल बबीना द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान काफी संख्या में स्थानीय व्यापारियों ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई। उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय पटवारी, ज‍िलाध्यक्ष अरुण गुप्ता, जिला महामंत्री संजय सराफ, झांसी ललितपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद अनुराग शर्मा के प्रतिन‍िध‍ि देवेश गुप्ता, महानगर अध्यक्ष संतोष साहू, महानगर संरक्षक प्रभु दयाल साहू, नगर मंत्री अविनाश साहू, जिला उपाध्यक्ष राजीव द्विवेदी, व्यापारी नेता रवि राय आदि की भव्य अगवानी करते हुए उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल बबीना के कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों के साथ सभी मुख्य अतिथियों का प्रवेश कार्यक्रम स्थल पर कराया।
व्यापार मंडल के संरक्षक रामजीवन लाल गुप्ता, कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे संरक्षक संजय किरार, संजय दत्त, संरक्षक राकेश अग्रवाल, संतोष गुप्ता आदि ने मुख्य अतिथियों की अगवानी करते हुए उन्हें मंच तक पहुंचाया। उसके बाद राजेंद्र शास्त्री के मंत्रोच्चार के बीच मुख्य अतिथियों द्वारा दानवीर भामाशाह के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन व माल्यार्पण किया गया।

मुख्य अतिथि संजय पटवारी को व्यापार मंडल द्वारा गदा भेंट की गई।

अतिथियों का सम्मान माला स्मृति चिन्ह व पगड़ी पहनाकर किया गया।

कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष अरुण गुप्ता ने कहा कि व्यापार मंडल का गठन व्यापारियों की समस्याओं के समाधान व उनके हितों की रक्षा के लिए किया जाता है। उसके साथ ही उन्होंने सभी व्यापारियों को एकजुटता बनाए रखने का मूल मंत्र भी दिया। जिला महामंत्री संजय सर्राफ ने व्यापार मंडल के बारे में आवश्यक जानकारी व्यापारियों के समक्ष रखी। उन्‍होंने सभी व्यापारियों की समस्याओं के त्वरित समाधान व मदद के लिए तैयार रहने का आश्वासन दिया। मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष संजय पटवारी ने कहा कि व्यापार मंडल का उद्देश्य व्यापारी एकता एवं व्यापारी की समस्याओं के लिए त्वरित समाधान के लिए सदैव तत्पर रहना है। अगर व्यापारियों में एकता होगी तो किसी प्रकार का उत्पीड़न अथवा समस्याओं का सामना व्यापारियों को नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने केंद्र सरकार की व्यापारियों के प्रति चलाई जा रही मुद्रा योजना एवं व्यापारी पेंशन योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बबीना व्यापार मंडल के जोश एवं साहसी जज्बे की सराहना की व उन्हें बधाई प्रेषित की और हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया।
उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल बबीना के बबीना द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के साथ-साथ बबीना नगर को अपनी वजह से पहचान दिलाई जाने में योगदान देने वाले गणमान्य व्यापारियों का सम्मान मुख्य अतिथियों द्वारा किया गया। इसमें प्रमुख रूप से संजय गुप्ता, रघुवीर अग्रवाल, अशोक जैन, उमाशंकर सराओगी, जमील खान, नानक सिंह नंदा, शंभु साहू, श्रीकांत बिलैया, राकेश गुप्ता, जगदीश गुप्ता, लखन साहू, परमजीत सिंह अरोरा, आमोद जैन, राजेश भदौरिया, हिंदी लाल साहू, भरत सिंह यादव, गुलजार खान, राम प्रकाश साहू, विनोद अग्रवाल, नंदकिशोर अग्रवाल, पवन जैन, डॉ एके जैन, राजेश पाठक, अशोक सोनी, राजेश सोनी, ओम प्रकाश अग्रवाल, सियारामशरण गुप्त, पूरन अग्रवाल, रूपेश गुप्ता, सागर पल्लेदार, घनश्याम पल्लेदार आदि व्यापारी शामिल रहे। सभी व्यापारियों को स्मृति चिन्ह व सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस दौरान सांसद प्रतिनिधि देवेंद्र गुप्ता को बबीना नगर की समस्या के रूप में बिजली की अघोषित विद्युत कटौती के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने मंच के माध्यम से बिजली कटौती की समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से बात करने व सांसद तक उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल की बात पहुंचाने का वादा किया। उन्होंने कहा कि सांसद स्वयं एक व्यापारी है। उन्हें पता है कि वर्तमान में व्यापारियों की क्या क्या समस्या है। उन्हें किस तरीके से समाधान करने की जरूरत है।

कार्यक्रम के दौरान व्यापारी समस्या केंद्र का उद्घाटन भी मुख्य अतिथियों द्वारा किया गया। इस दौरान नवगठित उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के सभी पदाधिकारियों को उनके पद के अनुसार क्रमश: शपथ पत्र दिए गए, जिसमें परम संरक्षक रामजीलाल गुप्ता, संरक्षक संजय किरार, महेश सोनी, राकेश अग्रवाल, संजय गुप्ता, अध्यक्ष दीपक गुप्ता, उपाध्यक्ष नवीन साहू, साजिद खान, हंसराज अग्रवाल, राकेश साहू, अमित गुप्ता, सुरेंद्र जैन, वी के साहू , महामंत्री सचिन सोनी, कोषाध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल, मीडिया प्रभारी महावीर जैन, मंत्री सुरेश अग्रवाल, सानू गुप्ता, चंदन कुशवाहा, योगेश अग्रवाल, शिवम सोनी, राजेंद्र गुप्ता, कार्यकारिणी सदस्य के रूप में लक्ष्मण सिंह चौहान, प्रमोद सोनी, पवन गुप्ता, अमोल, ऋषभ जैन, मुकेश जैन, विक्की मिश्रा, अनुराग साहू, अजय नामदेव, दिनेश कुमार आदि को सम्मानित किया गया और शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का संचालन मीडिया प्रभारी महावीर जैन व आभार दीपक गुप्ता द्वारा व्यक्त किया गया।

LEAVE A REPLY