“प्लास्टिक हटाओ, पृथ्वी बचाओ” स्लोगन के साथ न‍िकाली रैली

0
746

झांसी। जेसीआई झांसी मनस्विनी द्वारा “प्लास्टिक हटाओ, पृथ्वी बचाओ” स्लोगन के साथ रैली निकाली गई। जेसीआई झांसी मनस्विनी द्वारा जेसी वीक के छठवें दिन रानी महल से गंज के बीच रैली निकाली गई। यह कार्यक्रम अध्यक्षा जेसी रजनी गुप्ता की अध्यक्षता में किया गया।
रैली में पॉलीथिन को बंद करने का आह्वान किया गया। साथ ही सभी महिलाओं को प्लास्टिक का कम से कम इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित किया गया। अध्यक्षा रजनी गुप्ता ने कहा कि ग्रीन इंडिया के इस तरह के कार्यक्रम हमारी जागरूकता के लिए बेहद आवश्यक हैं। मनस्विनी की सदस्याओं ने यह शपथ ली कि वे स्वयं भी अपने परिवार में पॉलीथिन का इस्तेमाल नहीं करेंगी। कार्यक्रम में रीना अग्रवाल, मनीला गोयल, श्वेता अग्रवाल, कल्पना खर्द, अवंतिका अग्रवाल, गीता गुप्ता आद‍ि मौजूद रहीं। कार्यक्रम की संयोजिका जेसी राधा अग्रवाल ने संचालन व अंत में सभी का आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY