खाद्य प्रौद्योगिकी संस्थान के छात्र-छात्राओं ने देखी खाद्य प्रसंस्करण इकाइयां

0
637

झांसी। बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय के खाद्य प्रौद्योगिकी संस्थान के बी.एस-सी. द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राओं ने आज औद्योगिक भ्रमण कार्यक्रम के अन्तर्गत नगर की विभिन्न औद्योगिक इकाईयों का भ्रमण किया। जिसके छात्र-छात्राओं को उद्योगों में काम की वास्तविक जानकारी एवं उत्पादों के उत्पादन विधि को देखने का मौका मिला।
संस्थान के विभागाध्यक्ष डा. डी.के.भट्ट ने जानकारी दी कि उपरोक्त शैक्षणिक भ्रमण बी.एस-सी. द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राओं के लिए निर्धारित अनिवार्य पाठ्यक्रम का एक अंग है। उन्हाेंने बताया कि आज के भ्रमण में छात्रों ने सर्वप्रथम पराग दुग्ध उत्पादन केन्द्र का भ्रमण किया गया, पराग के स्थानीय प्रबंधक के द्वारा दुग्ध प्रसंस्करण प्रक्रिया के विभिन्न चरणों एवं विभिन्न विधियों के बारे में विस्तृत से रूप से जानकारी दी। इसके अतिरिक्त छात्र-छात्राओं कोे केन्‍द्र पर विभिन्न प्रकार की पैकेजिंग, पाश्चराइजेशन की तकनीकों, पैकेजिंग की टेक्नोलाॅजी व विभिन्न प्रकार के प्रयोगशाला परीक्षणों की विधि तथा उनकी उपयोगिता के बारे में छात्र छात्राओं को अवगत कराया गया।
डा.भट्ट ने बताया कि तत्पश्चात छात्र-छात्राओं का दल झांसी के बिजौली औद्योगिक क्षेत्र में जाकर विभिन्न उद्योगों का भ्रमण किया गया। जहां पर उन उद्योगों में उत्पादित हो रहे उत्पादों को बनाए जाने के बारे में उनको जानकारी प्राप्त की। उन्होंने बताया कि इस भ्रमण में लगभग 70 छात्र-छात्राएं तथा विभाग के शिक्षक सोनम गुप्ता, नम्रता, प्रज्ञा चैहान इत्यादि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY