उप्र युवा उद्योग व्यापार मण्डल का शपथ ग्रहण एवं व्यापारी सम्मेलन 24 सितम्बर को: जीतेन्द्र सोनी

-कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से शामिल होने आ रहे व्यापारी,,,, -व्यापारियों की समस्यायें, निराकरण व अन्य बिन्दुओं पर होगा मंथन

0
781

झांसी। उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मण्डल का प्रदेशीय शपथ ग्रहण समारोह एवं व्यापारी सम्मेलन 24 सितम्बर मंगलवार को उन्नाव बालाजी रोड स्थित सुदर्शन गार्डन में आयोजित किया जायेगा। इस कार्यक्रम के उदघाटनकर्ता प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री कारागार एवं लोक सेवा प्रबंधन जय कुमार सिंह जैकी एवं मुख्य अतिथि पूर्व सांसद राष्ट्रीय एवं प्रदेश अध्यक्ष श्याम बिहारी मिश्रा होंगे। व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष रविकांत गर्ग, सदस्य एवं प्रदेश महामंत्री डा दिलीप सेठ एवं वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष मुकन्द मिश्रा सम्मेलन के मुख्य वक्ता होंगे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष व सदर विधायक प्रतिनिधि अशोक जैन करेंगे। सम्मेलन में भाग लेने के लिये प्रदेश के लगभग सभी जनपदों से व्यापारी आ रहे हैं।
यह जानकारी उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मण्डल के प्रदेश महामंत्री जीतेन्द्र सोनी जीतू ने दी। वे शुक्रवार को स्थानीय होटल में आयोजित प्रेसवार्ता को सम्बोधित कर रहे थे। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल के तत्वाधान में आयोजित होने वाले कार्यक्रम के बारें में विस्तृत जानकारी देते हुये महामंत्री जीतेन्द्र सोनी ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह में विशिष्ठ अतिथि के रूप में स्थानीय सांसद अनुराग शर्मा, सदर विधायक रवि शर्मा, महापौर व महानगर अध्यक्ष रामतीर्थ सिंघल, विधायक बबीना राजीव पारीछा, विधायक गरौठा जवाहर सिंह राजपूत, मउरानीपुर बिहारी लाल आर्य, पूर्व सांसद एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष भैरव प्रसाद मिश्रा, प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र गुप्ता उपस्थित होंगे। कार्यक्रम का संचालन जीतेन्द्र सोनी युवा प्रदेश महामंत्री व आभार नगर महामंत्री बृजविहारी सोनी व्यक्त करेंगे। प्रदेशीय सम्मानित अतिथियों के रूप में युवा प्रदेश चेयरमेन राजीव आनंद, युवा प्रदेश अध्यक्ष श्याम मोहन दुबे, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष महेन्द्र जैन मयूर, प्रदेश उपाध्यक्ष महेश राय, युवा प्रदेश महामंत्री मुकेश मोदी, युवा प्रदेश प्रदेश कोषाध्यक्ष अकरम गाजी, प्रदेश संगठन मंत्री अर्जुन गोयल, प्रदेश मंत्री रमेश जौरी, बुन्देलखण्ड प्रभारी राजीव राय, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती कंचन आहूजा, प्रदेश संगठन मंत्री श्रीमती रजनी गुप्ता, प्रदेश मंत्री श्रीमती अर्पणा दुबे उपस्थित रहेंगी। एक प्रश्न के जबाव में जिलाध्यक्ष अशोक जैन ने बताया कि इस सम्मेलन में व्यापारियों की समस्याओं व उनके निराकरण कराने पर भी मंथन किया जायेगा। संचालन व आभार वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदीप त्रिपाठी ने व्यक्त किया। पत्रकार वार्ता में अनूप सहगल,सुरेंद्र गुप्ता, आदर्श गुप्ता, अनिल दुबे, अनुज अग्रवाल, रामजी गुप्ता, जयदीप सोनी, मुकेश सोनी बन्टी आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY