ननि- तबादले के बाद भी अपने पटल पर जमे हैं अधिकारी

0
1405

झांसी। भ्रष्‍टाचार खत्‍म करने के उद्देश्‍य से भारत सरकार व प्रदेश सरकार ने वर्षों से पटल पर जमे लोगों को हटाना आवश्‍यक कर दिया था। इस क्रम में वर्षों से एक ही सीट पर जमे ऐसे अधिकारियों व कर्मचारियों के तबादले कर उनको हटाया जाने लगा था। इसके बावजूद झांसी नगर निगम में इस नियम का पालन नहीं किया जा रहा है। निगम के कई अधिकारियों के तबादले हो जाने के बावजूद उनको रिलीव नहीं किया जा रहा है।
मामले को लेकर झांसी नगर निगम के वार्ड संख्‍या 50 के सभासद किशोरी रायकवार ने उत्‍तर प्रदेश सरकार के आबकारी व मद्य निषेध मंत्री और जनपद के प्रभारी मंत्री रामनरेश अग्‍निहोत्री को शिकायती ज्ञापन सौंपकर कहा गया कि झांसी नगर निगम के एक अधिकारी के उपर कई आरोप लग चुके हैं और उनका स्‍थानांतरण झांसी से कर दिया गया था। उसके बावजूद उनको यहां से हटाया नहीं गया है। ऐसे कई कर्मचारी हैं, जिनके तबादले होने के बावजूद वह अपने पटलों पर जमे हुए हैं। नगर निगम झांसी प्रदेश सरकार के आदेश को मानने के लिए बाध्‍य नहीं है। ज्ञापन में कहा गया कि उन अधिकारियों का झांसी से तबादला किया जाना जनहित में आवश्‍यक है। इनके रहते नगर निगम भ्रष्‍टाचार मुक्‍त नहीं रह सकता है। इसके लिए शासन के आदेशों को मान्‍य कराया जाना अति आवश्‍यक है।

LEAVE A REPLY