स्वामी जी के आदर्श विचार सदैव प्रासंगिक : डॉ. दत्त

0 युवा एवं लोकतंत्र विषय पर हुई प्रतियोगिताएं

0
989

झांसी। आर्य कन्या महाविद्यालय में स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष्य में राष्‍ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में युवा एवं लोकतंत्र विशय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मार्गश्री संस्था के निदेषक धु्रव सिंह यादव, कोश्ठा चक्रवर्ती, आर्यकन्या महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अंजू दत्त की अध्यक्षता में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण व उसके समक्ष दीप प्रज्जवलन से किया गया।
कार्यक्रम में स्वामी जी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्राची मेहरा व पूजा कुषवाहा ने प्रकाष डाला। उसके बाद विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें निबंध में रक्षा परिहार प्रथम, राखी रायकवार व प्राची मेहरा द्वितीय, संतोशी व श्रुति सिंह गौर तृतीय रहीं। विचार भाशण में श्रुति सिंह गौर प्रथम, प्राची मेहरा द्वितीय रहीं। पेंटिंग में पूजा कुषवाहा प्रथम, निकिता व रचना द्वितीय और प्राची व राखी तृतीय रहीं। प्ले ड्रामा प्राची, पूजा, कल्पना यादव, प्रियंका पाण्डे व तरन्नुम ने प्रस्तुत किया। मार्ग श्री संस्था के सदस्यों ने युवा एवं लोकतंत्र विशय पर बोलते हुए कहा कि छात्राएं लोकतंत्र में या जीवन कार्यों में स्वत सक्षम निर्णय लें और उन विचारों पर सुदृढ़ रहें, जो सही हैं। प्राचार्या ने कहा कि स्वामी जी के आदर्श विचार हमेषा प्रासंगिक रहेंगे। संचालन डॉ. शारदा सिंह ने किया और आभार पुष्‍पा वर्मा ने व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY