लेखपालों को काम पर वापस बुलाने को करें वार्ता : दीपक कुमार

0
1271

झांसी। प्रदेश के समस्त मंडल आयुक्त एवं जिलाधिकारी लेखपालों को काम पर वापस आने हेतु वार्ता करें और बताएं कि शासन स्तर पर उच्च अधिकारियों से वार्ता हो गई और लगभग सभी मांगे शासन ने मान ली है। काम पर वापस आने वाले लेखपाल शरारती तत्वों के बहकावे में ना आए, जो लेखपाल वापस काम पर आते हैं और यदि उनके विरुद्ध कोई कार्रवाई की जा चुकी है तो सहानुभूति पूर्वक उस कार्यवाही को वापस लिया जाएगा। मंडल व जिला स्तर पर ऐसी रणनीति बनाते हुए कार्रवाई करें कि लेखपाल काम पर वापस आ जाएं। यह निर्देश अध्यक्ष राजस्व परिषद उत्तर प्रदेश दीपक कुमार ने राजस्व परिषद बीसी कक्ष से प्रदेश के समस्त मंडल आयुक्त एवं जिलाधिकारियों को दिए उन्होंने साफ और स्पष्ट शब्दों में कहा कि हर हाल में लेखपाल काम पर वापस आए उनसे वार्ता करें।
अध्यक्ष राजस्व परिषद दीपक कुमार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समस्त मंडलायुक्त एवं जिलाधिकारी से वार्ता करते हुए कहा कि लेखपालों से आप अपने स्तर से वार्ता करें और शासन द्वारा लेखपाल हित में किए गए कार्यों की जानकारी दे, उन्होंने कहा कि आप ज्यादा बेहतर ढंग से प्रभावशाली कार्रवाई कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि ढाई वर्षों में लेखपालों की वृद्धि और उनके पसंद जनपद में स्थानांतरण की सुविधा दी गई जो पहले कभी नहीं दी गई। शासन स्तर पर उच्च अधिकारियों के साथ लेखपाल संघ के पदाधिकारियों की लगातार वार्ता हो रही है यह बात कि उनकी बात नहीं सुनी जा रही यह पूर्ण असत्य है।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अध्यक्ष राजस्व परिषद ने कहा कि 27 दिसंबर 2019 को लेखपालों द्वारा लखनऊ में धरना प्रदर्शन कार्यक्रम प्रस्तावित है। जिलाधिकारी लेखपालों से वार्ता कर समझाएं कि धरना प्रदर्शन में ना जाएं। उन्होंने प्रदेश के समस्त लेखपालों को काम पर वापस लाए जाने हेतु अब तक की गई कार्रवाई की जानकारी ली और कहा कि उच्च स्तर पर भी लेखपालों के बहिष्कार की समीक्षा की जा रही है। इस अवसर पर एनआईसी झांसी में मंडलायुक्त सुभाष चंद शर्मा, जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी, अपर आयुक्त सर्वेश कुमार दीक्षित, अपर जिलाधिकारी प्रशासन बी. प्रसाद आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY