अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की नई कार्यकारिणी घोषित

0
650

झांसी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 59वें प्रदेश अधिवेशन में खुले अधिवेशन का आयोजन किया गया। खुले अधिवेशन में विभिन्न जिलों से आए वक्ताओं ने वर्तमान समय के कई महत्वपूर्ण विषय पर अपने विचार रखे। इसी क्रम में शिशिर शुक्ला ने छात्र संघ चुनाव, उनकी उपयोगिता एवं उसमें आने वाली समस्याओें के बारे में चर्चा की। कुमारी ज्योति ने देश में रोजगार की व्यवस्था और किस प्रकार नए अवसर उत्पन्न किए जाए, इस पर अपने विचार रखे। सत्या चौधरी ने उच्च शिक्षा की बदहाल व्यवस्था एवं राज्य विश्वविद्यालय में व्याप्त अनामिका के संदर्भ में अपनी बात रखी। वर्तिका गौतम ने बेटियां है देश का गौरव विषय पर अपना व्याख्यान दिया। जया श्रीवास्तव ने युवाओं में बढ़ती नशाखोरी, उसके परिणाम और उपाय के बारे में जानकारी दी।

बलराम द्विवेदी ने धारा 370, 35ए, नागरिकता संशोधन अधिनियम एवं एनआरसी पर सरकार के रूख का समर्थन किया। दीक्षा दुबे ने विकास के पथ पर बढ़ता बुंदेलखंड के बारे में बताया। नवनियुक्त प्रांत मंत्री तरूण बाजपेई ने राम जन्मभूमि विवाद केस सुलझने पर सभी पक्षों को बधाई दी। राष्ट्रीय मंत्री अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद राहुल वाल्मीकि ने वर्तमान समय के मूलभूत विषय पर युवाओं का क्या दृष्टिकोण होना चाहिए पर मार्गदर्शन किया। इसके उपरांत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विश्वविद्यालय प्रमुख श्रीहरि बोरिकर ने नागरिक संशोधन अधिनियम, एनपीआर और एनआरसी के विषय में विपक्ष द्वारा फैलाई गई भ्रांतियों को दूर किया। घुसपैठियों और शरणार्थियों के बारे में जानकारी दी और दोनों में क्या अंतर है पर प्रकाश डाला। उन्होंने चीन द्वारा बनाए जा रहे इकोनामिक कॉरिडोर से भारत को होने वाले नुकसान चिंता व्यक्त की। इसके साथ ही आसाम में घुसपैठियों द्वारा उत्पन्न जनसांख्यिकी परिवर्तन के परिणामों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि भारत ने नेहरू लियाकत पैक्ट पर अमल किया, परंतु पाकिस्तान का व्यवहार इस पर संतोषजनक नहीं रहा। पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश में रह रहे हिंदू शरणार्थियों के लिए भारत के अलावा और कहीं जगह नहीं है। इसके साथ ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के समापन सत्र में उच्च शिक्षा में समान पाठ्यक्रम, कौशल विकास, ई-प्रशिक्षण, भारतीय संस्कृति के प्रसार, महिला सुरक्षा, महिलाओं पर होने वाले अपराधों के लिए कठोर कानून, स्वास्थ्य, रोजगार एवं बुंदेलखंड के विकास के लिए योजनाओं के सही क्रियांंवयन जैसे प्रस्ताव पारित किये। समापन सत्र में व्यवस्थाओं में लगे सभी कार्यकर्ताओं का परिचय व्यवस्था प्रमुख प्रसन्न जैन ने कराया। इसके साथ ही नए वर्ष के लिए गठित कार्यकारिणी के सदस्यों की घोषणा की गई। इस अवसर पर एबीवीपी के क्षेत्रीय प्रांत प्रमुख रमेश गड़िया, निवर्तमान प्रदेश मंत्री प्रवीण लखेरा, प्रदेश संगठन मंत्री कमलनयन, प्रांत अध्यक्ष यतीन्द्र सिंह, प्रांत मंत्री तरूण बाजपेयी,पूर्व प्रांत अध्यक्ष वरूण सिंह, प्रांत छात्रा प्रमुख अंजु गुप्ता, विभाग संगठन मंत्री अजय कुमार यादव, प्रांत उपाध्यक्ष महेन्द्र सिंह, महानगर उपाध्यक्ष मानवेंद्र सेंगर, महानगर मंत्री सौरभ बग्गन, व्यवस्था प्रमुख प्रसन्न जैन, सह व्यवस्था प्रमुख मनेन्द्र सिंह, सुधीर कुमार, वेद श्रीवास्तव, अमित चिरवरिया, अजय शंकर, रसकेन्द्र गौतम, तिवारी, अखिल उत्तम पटेल, दिनेष कुमार, प्रियांशु पटैरिया, विकास नायक, सक्षम नायक, यश राज, वेद श्रीवास्तव, पंकज शर्मा, संस्कृति गिरवासिया आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY