दुर्लभ संयोग: दो दिन मनाई जाएगी संक्रांति

- रविवार को पूरे दिन पुण्यकाल, सोमवार को उदया तिथि लाभदायी

0
786

झाँसी। मकर संक्रांति का त्योहार हर साल सूर्य के मकर राशि में प्रवेश के अवसर पर मनाया जाता है। बीते कुछ वर्षों से मकर संक्रांति की तिथि और पुण्यकाल को लेकर उलझन की स्थिति बनने लगी है। इस साल भी मकर संक्रांति दो दिन मनाई जाएगी। दरअसल इस उलझन के पीछे खगोलीय गणना है।
गणना के अनुसार हर साल सूर्य के धनु से मकर राशि में आने का समय करीब 20 मिनट बढ़ जाता है। इसलिए करीब 72 साल के बाद एक दिन के अंतर पर सूर्य मकर राशि में आता है। ऐसा उल्लेख मिलता है कि मुगल कल में अकबर के शासन काल के दौरान मकर संक्रांति 10 जनवरी को मनाई जाती थी। अब सूर्य के मकर राशि में प्रवेश का समय 14 और 15 के बीच में होने लगा क्योंकि यह संक्रमण काल है। साल 2012 में सूर्य का मकर राशि में प्रवेश 15 जनवरी को हुआ था इसलिए मकर संक्रांति इस दिन मनाई गई थी। आने वाले कुछ वर्षों में मकर संक्रांति हर साल 15 जनवरी को ही मनाई जाएगी ऐसी गणना कहती है। इतना ही नहीं करीब 5000 साल बाद मकर संक्रांति फरवरी के अंतिम सप्ताह में मनाई जाने लगेगी।
ज्योतिषीय गणना के अनुसार इस साल सूर्य का मकर राशि में प्रवेश दोपहर 1 बजकर 45 मिनट पर होगा। देवी पुराण के अनुसार संक्रांति से 15 घटी पहले और बाद तक का समय पुण्यकाल होता है। संक्रांति 14 तारीख की दोपहर में होने की वजह से साल 2018 में मकर संक्रांति का त्योहर 14 जनवरी को मनाया जाएगा और इसका पुण्यकाल सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त तक होगा जो बहुत ही शुभ संयोग है क्योंकि इस साल पुण्यकाल का लाभ पूरे दिन लिया जा सकता है। लेकिन 15 जनवरी को उदया तिथि के कारण भी मकर संक्रांति कई जगह मनाई जाएगी। इस दिन मकर राशि में सूर्योदय होने के कारण करीब ढ़ाई घंटे तक संक्रांति के पुण्यकाल का दान पुण्य करना भी शुभ रहेगा। इसलिए इस साल मेघ मेले में मकर संक्रांति का स्नान दोनों दिन यानी 14 और 15 जनवरी को होगा।

यह है शुभ मुहूर्त

मकर संक्रांति पर इस बार सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है। मकर संक्रांति के योग इस बार 2 दिन बन रहा है। सूर्य इस बार 14 जनवरी को रात्रि 8:8 बजे मकर राशि में प्रवेश करेंगे, जो 15 जनवरी दोपहर 12 बजे तक तक मकर राशि में रहेंगे। इसलिए 15 जनवरी को दोपहर 12 बजे से पूर्व ही स्नान-दान का शुभ मुहूर्त है। मकर संक्रांति पर स्नान और दान का विशेष योग 15 जनवरी को बन रहा है।

किस राशि पर क्या प्रभाव

ज्योतिषियों के अनुसार मेष राशि वालों को इस दिन धर्म लाभ मिलेगा और कार्यों में सफलता मिलेगी। वृष राशि के लोगों को रोग होने के योग हैं। अनजाना भय रहेगा। सूर्य को जल चढ़ाएं। मिथुन राशि के लिए धन का अपव्यय होने के योग हैं। मान-सम्मान प्राप्त होगा। कर्क राशि के लोगों को शारीरिक कष्ट हो सकता है। इष्टदेव की पूजा करें और गरीबों को धन का दान करें। सिंह राशि के लोगों को शासकीय कार्यों में लाभ मिल सकता है। कन्या राशि वालों के घर-परिवार में वाद-विवाद हो सकते हैं। यात्रा में कष्ट हो सकता है। गाय की हरी घास खिलाएं। तुला राशि के लोगों को लाभ मिलने के योग हैं, लेकिन मानसिक कष्ट भी हो सकता है। वृश्चिक राशि के लोगों को नौकरी में कोई पद लाभ मिल सकता है, जिससे संतोष रहेगा। धनु राशि के व्यक्तियों का किसी करीबी रिश्तेदार से विवाद हो सकता है। गरीबों को काले तिल का दान करें। मकर राशि के लोगों के वैवाहिक जीवन में कलह हो सकती है। जीवन साथी के साथ किसी पवित्र नदी में स्नान करें। कुंभ राशि वालों का मानसिक तनाव बढ़ सकता है। शिवलिंग पर काले तिल चढ़ाएं। मीन राशि वालों के घर-परिवार और समाज में मान सम्मान बढ़ेगा।

LEAVE A REPLY