झांसी मंडल के उत्कृष्ट रेल कर्मचारी मंडल रेल प्रबंधक द्वारा हुए सम्मानित

0
723

झांसी। मंडल रेल प्रबंधक संदीप माथुर झांसी द्वारा संरक्षा संबंधित उत्कृष्ट कार्य के लिए 12 रेल कर्मियों को सम्मानित किया गया। इसमें लोको पायलट/मेल मुकेश साहू, उप स्टेशन प्रबंधक/ झांसी शहीद खान, प्वाइंटसमैन पप्पू कुमार, लोको पायलट/मेल पवन कुमार तिवारी, सहायक लोको पायलट/मेल राहुल कुमार रायकवार, लोको पायलट/मालगाड़ी मोहम्मद जावेद, सहायक लोको पायलट/मालागाड़ी हीरालाल श्रीवास, उप स्टेशन प्रबंधक अर्जुन सिंह राजपूत, उप स्टेशन प्रबंधक अनंतपेठ संतोष शर्मा, लोको पायलट/गुड्स, झांसी केडी त्रिपाठी, सहायक लोको पायलट/गुड्स, झांसी सुनील कुमार तथा लोको पायलट/पैसेंजर प्रमोद कुमार राठौर ने अपने- अपने कार्य क्षेत्र में उत्कृष्टता पूर्वक कार्य निष्पादन किया।

उपरोक्त सभी कर्मचारियों द्वारा सतर्कता एवं तत्परता पूर्वक कार्यवाही किए जाने पर मंडल रेल प्रबंधक महोदय द्वारा रु. 500/- का नकद इनाम एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रति माह एक पुरस्कार रु. 3000/- का रेल संरक्षा प्रहरी के नाम से देने एवं गैर रेल कर्मचारी जो रेल संरक्षा में दुर्घटना बचाने में सहयोग करता है, को भी संरक्षा पुरस्कार दिया जा सकता है। इस अवसर मंडल रेल प्रबंधक संदीप माथुर, अपर मंडल रेल प्रबंधक अमित सेंगर, वरि. मंडल संरक्षा अधिकारी विपिन कुमार सिंह एवं मंडल के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY