फ्रेशर व फेयरवल पार्टी का किया आयोजन

0
746

झांसी। कमला मार्डन नर्सिग इन्सटीट्यूट के तत्वावधान में फ्रेशर व फेयरवेल पार्टी का आयोजन संस्था के चैयरमेन डा0 विनोद मिसुरिया तथा मार्डन गुप के चेयरमेन कैप्टन अरविन्द विष्वनाथन ने दीप प्रज्जवलित कर किया गया।
कमला मार्डन नर्सिग इन्सटीट्यूट के छात्र/छात्राओं ने विभिन्न रंगारग कार्यक्रम प्रस्तुत किये, जिसमें छात्रोें द्वारा प्रस्तुत किये गये पंजाबी नृत्य ने सभी का मन मोह लिया। फैशन शो के कार्यक्रम के अन्त में मिस्टर फ्रेशर अरूण तथा मिस फ्रेशर सुरभि को चुना गया। विदाई ले रहे छात्रोें द्वारा प्रस्तुत किये गये कार्यक्रमों में भावनात्मक नाटक में समाज में व्याप्त नारी सम्मान की रक्षा हेतू आवष्यक कदम उठाये जाने की अपील की। जिसने सभी के मन को झकझोर कर इस ओर विचार करने हेतुु विवश कर दिया। फैशन शो के कार्यक्रम के अन्त में मिस्टर ईव विवेक तथा मिस ईव मीरा कुशवाहा को चुना गया। इस दौरान संस्था के चेरयरमेन डा0 विनोद मिसुरिया ने हर्ष व्यक्त करते हुए सभी नव आगंतुक छात्र-छात्राओं का स्वागत करते हुए उन्हें अपने क्षेत्र में धैर्य एवं प्रगतिशील कार्य करने हेतु प्रेरित किया।
मार्डन गुप के चेयरमेन कैप्टन अरविन्द विश्‍वनाथन ने अपने संदेष में छात्र-छात्राओं को दो मूल मंत्रों के साथ प्रेम की भावना और सेवा में समर्पण की भावना के साथ नर्सिेग में अध्ययन करने के लिये प्रेरित किया।
संस्था के चेरयरमेन डा0 रजत मिसुरिया ने भावनात्मक होते हुए सभी विदाई ले रहे छात्र-छात्राओं को प्रेम तथा समपर्ण पूर्ण कार्य करते हुए उन्हें अपने क्षेत्र में धैर्य एवं प्रगतिशील कार्य करने हेतू प्रेरित किया। मार्डन गुप के वाइस चेयरमेन डा0 रोहिन विश्‍वनाथन ने अपने संदेश में सभी छात्र-छात्राओं को उत्कृष्‍ट सेवायें देते हुए अपना संस्था का, एवं समाज का नाम रोशन करने की शुभकामनायें प्रेेेेेषित की।
इस अवसर पर संस्था के श्रीमती शान्ति विश्‍वनाथन, डा0 अर्चना मिसुरिया, श्रीमती अंशिता विश्‍वनाथन, डायरेक्टर अपूर्व शुक्ला, श्रीमती रतना विश्‍वनाथन, श्रीमती पूनम निगम, मार्डन काॅलेज प्राचार्य असद अहमद, महाविद्यालय प्राचार्य नरेन्द्र त्रिपाठी, इंजीनियरिंग प्राचार्य एसके जायसवाल, प्रशासनिक निदेशक डा0 प्रवीण गुप्ता आदि उपस्‍थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता श्रीमती निकिता सिंह एवं मोहिता वाल्टर ने संयुक्त रूप से किया एवं अन्त में सभी का आभार संस्था के प्राचार्य राॅबिन जोसेफ ने व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY