झाँसी। लड़कियों में नेल आर्ट का क्रेज दिनोंदिन बढ़ रहा है। नाखूनों को कला से सजाकर खूबसूरत बनाया जा रहा है। इनमें कई आकर्षक डिजाइन बन रही हैं। यही नहीं छोटी छोटी नथें भी नाखूनों में पहनी जा रही हैं। युवती ही नहीं बच्चियां भी नेल आर्ट को बहुत पसंद कर रही हैं। बर्थडे पार्टी में खासतौर से बच्चियों के लिए नेल आर्टिस्ट बुलाए जाते हैं। 1शहर में नेल आर्ट का अलग से कोई सैलून नहीं है। खजानी वुमन पॉलीटेक्निक में एक हफ्ते का कोर्स कराया जाता है। संस्थान की शिप्रा राठी ने बताया कि नेल आर्ट का लगातार फैलाव हो रहा है। अब नाखूनों में पूरी डिजाइन बनाई जा रही हैं। फूल बनाकर स्टोन की पे¨स्टग की जाती है। नेल आर्ट की एसेसरीज आती हैं। छोटी छोटी नथ नाखूनों में पहनाई जा रही हैं। आजकल मार्बल, डेनम, इनेमल पेंट, ग्लिटर, जेब्रा, लियोपर्ड पेंट फैशन में हैं। फ्रूट नेल आर्ट भी छाई हुई है। फ्लोरल पेंट की भी बहार है। बच्चे काटरून नेल आर्ट बहुत पसंद करते हैं। किड्स पार्टी में इसकी बहुत डिमांड रहती है। दुल्हन दो से ढाई हजार रुपये इस पर खर्च कर रही हैं। हमारे यहां 30 लड़कियां कोर्स करके निकली हैं। लड़कियों में सीखने और करवाने दोनों का शौक बढ़ रहा है। बच्चियां भी नेल आर्ट कर रही हैं। हमारे यहां की कुछ छात्रएं घरों पर जाकर नेल आर्ट करती हैं। इसके 18 इक्विपमेंट्स होते हैं जिनमें बेसकोट, प्राइमर, नेल आर्ट पैन, चिमटियां, फैब्रिक कलर, स्टोन, ग्लिटर्स आदि हैं। ब्यूटीशियन नीतू कहती हैं कि शहर में नेल आर्ट का बहुत क्रेज है। यहां इसका कोई अलग सैलून नहीं है। लड़कियां आगरा, दिल्ली जाकर नेल आर्ट करा रही हैं। 250 रुपये से शुरुआत होती है। दो-तीन हजार तक की नेल आर्ट भी हो रही हैं। आजकल नेल्स पर जरदोजी वर्क बहुत पसंद किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY