जेसीआई कोहिनूर : पंजाबी माहौल में मनाए लोहड़ी और मकर संक्रांति पर्व

0
1469

झांसी। कोहिनूर ऑलवेज ब्राइट के तत्वावधान में पंजाबी माहौल की थीम रंगीला पंजाब के अनुसार लोहड़ी एवं मकर संक्रान्ति पर्व का आयोजन किया गया। इस दौरान जहां एक ओर गिद्दा नृत्य की धुनें बज रहीं थीं, तो दूसरी ओर सरसों की रोटी के साथ मक्के का साग ही नहीं खिचड़ी और मंगोड़ी जमकर खाईं गई और मनोरंजन किया गया।
कोहिनूर की अध्यक्षा वैशाली पुंशी व कार्यक्रम संयोजक आरती बैरी की संयुक्त अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में कहीं महिलाएं मक्खन निकालते हुए, कहीं मसाले पीसते, सरसों द साग व मक्के की रोटी के साथ मकर संक्रांति की खिचड़ी व मंगोडी का आनंद लिया गया। बच्चां ने पतंग उड़ाई, तो ढोल मस्ती पर झूम उठा कोहिनूर। सभी महिलाएं पंजाबी कुड़ियां के रूप में नजर आईं। अध्यक्ष वैशाली पुंशी ने बताया कि कोहिनूर भेदभाव से हमेशा दूर रहा है। हमेशा हमने सर्वधर्म सम्मान की भावना को सर्वोपरि रखते हैं और हर धर्म के त्यौहार को सम्मान व पूरे उल्लास के साथ मनाते हैं। इस मौके पर सचिव राखी बजाज, रश्मी वाजपेई, सिमरन चड्डा, भूमिका सिंह, फाबिहा खान, कंचन गोपाल रानी, शालिनी पराडकर, नीतू आंनद, रचना, ग्रोवर, नेहा अवश्नी, नेहा वरयानी, नेहा अग्रवाल, रिद्विमा आदि मौजूद रहे। आभार सचिव राखी बजाज द्वारा व्यक्त किया गया।

LEAVE A REPLY