राई लोक नृत्‍य की देश विदेश में अपनी एक अलग पहचान है: सर्वेश दीक्षित

0
2404

झांसी। उत्तर प्रदेश दिवस 2020 के आयोजन के उपलक्ष्य में झांसी मंडल में राई/ लोक नृत्य विधा में सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन उपाध्यक्ष झांसी विकास प्राधिकरण /अपर आयुक्त प्रशासन सर्वेश कुमार दीक्षित की अध्यक्षता में राष्ट्रीय संग्रहालय झांसी में संपन्न हुआ।
प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल के अध्यक्ष सर्वेश कुमार दीक्षित अपर आयुक्त प्रशासन ने कहा कि बुंदेलखंड धरा बुंदेलो की वीर भूमि है। यहाँ संस्कृति वास करती है यहां के गीत /लोकगीत व लोकनृत्य का अपना एक अलग स्थान है। बुंदेलखंड के राई लोक नृत्य की देश-विदेश में अपनी एक अलग पहचान है। आज इस प्रतियोगिता में मंडल के 06 सांस्कृतिक दलों ने प्रतिभाग किया। उनकी प्रस्तुति मनमोहक रही। उन्होंने कहा कि जल्द ही झांसी महोत्सव 2020 का आयोजन होने जा रहा है। आप सभी इसी तरह तैयार रहें और आपको मुक्ताकाशी मंच पर अपनी प्रदर्शन का अवसर प्राप्त होगा।
इस मौके पर निर्णायक मंडल के सदस्य श्रीमती आशा पांडे सहायक निदेशक संस्कृति विभाग झांसी, सदस्य सचिव धर्मेंद्र कुमार प्रभारी जिला सूचना अधिकारी, डॉक्टर श्वेता पांडे एचओडी फाइन आर्ट बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी, कुंज बिहारी कार्यक्रम प्रमुख आकाशवाणी केंद्र झांसी, रामाधीन आर्य सहित अन्य प्रतियोगीगण उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY