डॉ चित्रगुप्त ने मालवा में दिया बुंदेलखण्ड के इतिहास पर व्याख्यान

0
530

झांसी। महानगर के इतिहासकार डॉ चित्रगुप्त ने मालवा के श्री नटनागर शोध संस्थान, सीतामऊ, मंदसौर में आयोजित राष्ट्रीय शोध संगोष्ठी में ‘बुंदेलखण्ड की जनजातियों का इतिहास और संस्कृति’ विषय पर अपना शोधपत्र पढ़ा। अपने शोध में बुंदेलखण्ड की प्राचीन जातियों पुलिंद, शबर, भील, सनकानीक, काक, खरपरिक आदि का इतिहास और वर्तमान जातियों से संबंध बताया।
बुंदेलखण्ड की सबसे प्राचीन जाति पुलिंद बहुत ताकतवर और संगठित थी। गुप्त सम्राट समुद्रगुप्त का इनसे युद्ध भी हुआ था। भगवान राम के वनवास के समय यहां की जनजातियों ने पूर्ण सहयोग किया था। शबर जनजाति की तपस्विनी शबरी के झूठे बेर खाकर भगवान राम ने जनजातियों के महत्व को बताया था। भगवान राम के पुत्र कुश के बुंदेलखण्ड दौरे के समय भी पुलिंद, शबर आदि जातियों ने उनको वनोपज भेंट की थी। चंदेल राजाओं ने बङी कठिनता से इनको अपने अधीन कर इनकी स्वतंत्रता खत्म कर दी थी। मध्यकाल में कई अन्य क्षेत्रों की जनजातियां बुंदेलखण्ड आकर बस गयीं। अंग्रेजी शासनकाल में भी इनके स्वतंत्र महत्व को समाप्त करने का प्रयास होता रहा। जिन जनजातियों ने अंग्रेजों का सशस्त्र विरोध किया, उन्हें अंग्रेजी शासन ने अपराधी घोषित कर दिया। वर्तमान में ये जनजातियों ने समाज के साथ चलना और शिक्षा के क्षेत्र में भी अपना स्थान बना लिया है। झांसी के कबूतरा जनजाति के कुछ युवा क्रिकेट के अच्छे खिलाड़ी भी हैं। बेढ़िया जनजातियों का राई नृत्य पूरे देश में प्रसिद्ध है। शोध संगोष्ठी में उपस्थित देश के वरिष्ठ इतिहासविदो ने डॉ चित्रगुप्त के शोध पत्र की बहुत सराहना की और बुंदेलखण्ड के इतिहास पर शोध हेतु इच्छा जतायी।

LEAVE A REPLY