दिल्ली में दंगा रोकने व विश्व शांति के लिए किया महायज्ञ

0
606

झांसी। ग्‍वालियर रोड स्थित श्री सिद्धेश्वर मंदिर में सर्वधर्म सद्भाव समिति के तत्वावधान में दिल्ली में हो रहे दंगे को रोकने व विश्व शांति के लिए आचार्यों के मंत्रोच्चारण के साथ यह यजमानों ने महायज्ञ में अपनी आहुति दी। सर्व धर्म प्रार्थना द्वारा सभी धर्मों के लोगों ने ईश्वर से दिल्ली में स्थाई शांति व पूर्ण सद्भाव शांति करते हुए शासन प्रशासन व जनता में सद्बुद्धि हेतु कामना की।
लोगों ने ईश्वर, अल्लाह, गॉड, वाहेगुरु से प्रार्थना कर यज्ञ की पूर्णाहुति करते हुए आह्वान किया कि किसी प्रकार की गलतफहमी से बचें तथा अज्ञात लोगों द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम व दुष्प्रचार को नकारे। अफवाहों की ओर ध्यान नहीं दें। इस अवसर पर महानगर धर्माचार्य आचार्या हरिओम पाठक, उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय पटवारी, युवा ब्राह्मण महासंघ के अध्यक्ष रवि त्रिपाठी, मोहम्मद सिराज, पंकज शुक्ला, प्रदीप गुप्ता, मनीष रावत, मयंक श्रीवास्तव, दीपक यादव, सरदार जीवन सिंह, संजय बौद्ध, मनोज पाठक, बांदा की पूर्व पालिका अध्यक्ष श्रीमती विनोद जैन, चित्रकूट की सरोज अग्रवाल, मोहन अग्रवाल, रजत त्रिपाठी, राजकुमार आदि उपस्थित रहे

LEAVE A REPLY